Service Charge Rules: अमूमन वैसे तो ज्यादातर लोग घर पर ही खाना खाना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि बाहर की तुलना में ये काफी हाइजीन वाला, ताजा और कम मसालों वाला भी होता है। लेकिन कई मौके ऐसे भी आते हैं, जब लोग बाहर किसी होटल या रेस्तरां में खाना खाने जाते हैं। वहीं, आजकल के युवा तो काफी जाते हैं। यहां जाकर आप खाना ऑर्डर करते हैं, लजीज खाने का स्वाद लेते हैं और फिर बिल देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अपने बिल को गौर से देखा है? और अगर देखा है तो क्या कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि आपसे खाने के बिल का 5 फीसदी से 15 फीसदी तक सर्विस चार्ज वसूला जाता है? ऐसे में यहां आपके लिए एक बात जानना जरूरी हो जाता है कि कोई भी रेस्तरां या होटल आपसे जबरदस्ती ये सर्विज चार्ज नहीं वसूल सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इसको लेकर सरकार का क्या नियम हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"635ce7adb7ce9a1d44791a3e","slug":"service-charge-tips-don-t-pay-service-charge-in-hotels-and-restaurant-bills-know-your-rights-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Service Charge: होटल या रेस्तरां मांग रहे हैं सर्विस चार्ज, तो जान लें क्या हैं आपके अधिकार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Service Charge: होटल या रेस्तरां मांग रहे हैं सर्विस चार्ज, तो जान लें क्या हैं आपके अधिकार
Sat, 29 Oct 2022 02:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
सर्विस चार्ज को लेकर क्या नियम है
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विस चार्ज को लेकर क्या नियम है
- फोटो : istock
क्या है सर्विस चार्ज?
- दरअसल, रेस्तरां और होटल वाले अपने ग्राहकों के बिल में सर्विस चार्ज के नाम पर अच्छे खासे पैसे जोड़कर चार्ज करते हैं। सबसे खास बात ये कि ग्राहकों के बिना मर्जी के भी कई रेस्तरां और होटल इसे वसूलते हैं।
सर्विस चार्ज को लेकर क्या नियम है
- फोटो : istock
पर अब बदल चुका है नियम
- अगर आपसे भी कोई होटल या रेस्तरां जबरदस्ती सर्विस चार्ज मांगता है, तो आप उसे ऐसा करने से मना कर सकते हैं। दरअसल, सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी यानी सीसीपीए के नियम के मुताबिक, ग्राहकों को सेवा देने के बादले कोई भी रेस्तरां सर्विस चार्ज नहीं ले सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विस चार्ज को लेकर क्या नियम है
- फोटो : istock
- हालांकि, अगर ग्राहक की इच्छा होगी तो वो सर्विस चार्ज दे सकता है यानी ये पूरी तरह से वैकल्पिक है। लेकिन कोई भी रेस्तरां या होटल आपसे इसे जबरदस्ती नहीं वसूल सकता।
विज्ञापन
सर्विस चार्ज को लेकर क्या नियम है
- फोटो : istock
अपने अधिकार जान लें:-
- कोई भी होटल या रेस्तरां आपकी मर्जी के बिना आपसे सर्विस चार्ज नहीं ले सकता
- बिना ग्राहक की मर्जी के सर्विस चार्ज लेना पूरी तरह से गैरकानूनी है
- अगर कोई होटल या रेस्तरां आपसे सर्विस चार्ज लेता है, तो आप इसकी शिकायत उपभोक्ता आयोग में कर सकते हैं।