भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहकों के लिए एक बेहद जरूरी खबर सामने आ रही है। अगर आपका बैंक खाता भी एसबीआई में है, तो ये खबर आपके लिए है। समय समय पर एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए सुविधाएं पेश करता रहता है। इसी क्रम में एसबीआई ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए बैंक नियमों में कुछ अहम बदलाव किए हैं। इस बदलाव के तहत अब कस्टमर्स एसबीआई की योनो एप्लीकेशन पर केवल उसी फोन से लॉग इन कर सकेंगे जिसका मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड होगा। इसका मतलब मोबाइल एप्लीकेशन पर अपना अकाउंट लॉग इन करने के लिए बैंक खाते से जुड़ा नंबर उसी मोबाइल में होना चाहिए। दरअसल, बढ़ते ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड को देखते हुए बैंक ने ये कदम उठाया है। इसके बाद अब लोग किसी अन्य नंबर से बैंक की सर्विस नहीं ले सकेंगे। आइए जानते हैं इस नए अपग्रेड से ग्राहकों को किया लाभ मिलेगा?
SBI New Rule: एसबीआई के इस बदलाव से रुक सकती है आपकी ट्रांजैक्शन, जानें इसके बारे में विस्तार से
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन