SBI Mutual Funds: आज के दौर में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने बचत के पैसों को अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। हालांकि, देश की बड़ी आबादी अभी भी निवेश के लिए बैंक एफडी या किसी सरकारी योजना को प्राथमिक विकल्प के तौर पर देखती है। वहीं बैंक एफडी या किसी सरकारी स्कीम में निवेश किए गए पैसों पर हमें ज्यादा रिटर्न नहीं मिल पाता है। ऐसे में आपको आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने और अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए स्मार्ट ढंग से इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत है। अगर आप योजनाबद्ध और स्मार्ट तरीके से निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपके इन्वेस्टमेंट पर मिलने वाला रिटर्न काफी शानदार होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सबसे अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर निवेश करके आप परिपक्वता के समय अच्छा खासा फंड जुटा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -
SBI Mutual Funds: एसबीआई म्यूचुअल फंड की ये स्कीम्स हैं काफी खास, निवेश करने पर मिलेगा बंपर रिटर्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई के इन म्यूचुअल फंड स्कीम्स में निवेश करने के बाद आपको एफडी या आरडी के मुकाबले तीन से चार गुना ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। ऐसे में ये स्कीम्स निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं।
एसबीआई स्मॉल कैप फंड - रेगुलर
अगर आप किसी अच्छे म्यूचुअल फंड स्कीम की तलाश में हैं, तो इस स्थिति में ये स्कीम काफी शानदार है। बीते तीन सालों में इसने निवेशकों को 26.40 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया है। वहीं बात अगर पांच सालों की करें, तो इसमें इन्वेस्टर्स को 19.27 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिला है।
एसबीआई टेक्नोलॉजी ऑपरचुनिटीज फंड
अगर आप एसबीआई के किसी बंपर रिटर्न वाले म्यूचुअल फंड की तलाश कर रहे हैं, तो आप एसबीआई के टेक्नोलॉजी ऑपरचुनिटीज फंड में निवेश कर सकते हैं। इस म्यूचुअल फंड ने बीते तीन सालों में निवेशकों को 27.84 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं बात अगर पिछले पांच सालों की करें, तो सालाना रिटर्न 26.23 प्रतिशत का रहा है।
एसबीआई मैग्नम मिडकैप फंड - रेगुलर
म्यूचुअल फंड निवेश के लिए एसबीआई की ये स्कीम भी काफी अच्छी है। इसने बीते तीन सालों में सालाना 23.38 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं बात अगर पिछले पांच सालों की करें, तो इस दौरान निवेशकों को 12.57 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिला है।