फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: क्या इन्वर्टर एसी को घर के सामान्य इन्वर्टर से चला सकते हैं? जानें इससे जुड़ी सारी जरूरी बातें

Wed, 15 Jul 2026 01:39 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 15 Jul 2026 01:39 PM IST
सार

Run Inverter AC On Home Inverter: अक्सर लोग बाजार में मिलने वाले इन्वर्टर एसी को लेकर इस भ्रम में रहते हैं कि उसे घर सामान्य बैकअप इन्वर्टर से चलाया जा सकता है, मगर आपको बता दें कि ये एक भ्रामक जानकारी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Running Inverter AC on Home Inverter: Can You Power an Air Conditioner with a Standard Inverter
घर के इन्वर्टर पर एसी - फोटो : AI

Run Inverter AC on Home Inverter: भीषण गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए बहुत से लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग इन्वर्टर एसी का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि उनके घर में लगा 'इन्वर्टर एसी' बिजली जाने पर घर के सामान्य इन्वर्टर से चल जाएगा, क्योंकि दोनों के नाम में 'इन्वर्टर' शब्द आता है। 



मगर एक आम इंसान के लिए इस तकनीक का असली सच जानना बहुत जरूरी है ताकि उनके मन में इससे जुड़े सारे भ्रम दूर हो जाएं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि क्या बिजली चले जाने पर घर के सामान्य इन्वर्टर से इन्वर्टर एसी चलाना मुमकिन है और इसके लिए क्या नियम हैं।

Running Inverter AC on Home Inverter: Can You Power an Air Conditioner with a Standard Inverter
नाम का धोखा और तकनीक का बड़ा फर्क - फोटो : Freepik

नाम का धोखा और तकनीक का बड़ा फर्क
 

  • सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि एसी में 'इन्वर्टर' का मतलब कंप्रेसर की स्पीड बदलने वाली तकनीक से है, न कि बिजली बैकअप देने वाले इन्वर्टर से।
  • घर का सामान्य इन्वर्टर (आमतौर पर 1 KVA से कम) केवल पंखे, लाइट और टीवी चलाने के लिए डिजाइन किया जाता है।
  • इतने कम लोड क्षमता वाले इन्वर्टर पर अगर आप एसी चालू करेंगे, तो वह तुरंत ओवरलोड होकर बंद हो जाएगा या फुंक जाएगा।
  • थोड़ा और सरल और स्पष्ट शब्दों में समझें तो इन्वर्टर एसी को घर के सामान्य इन्वर्टर से नहीं चला सकते हैं।
Running Inverter AC on Home Inverter: Can You Power an Air Conditioner with a Standard Inverter
कितने बड़े इन्वर्टर की होगी जरूरत - फोटो : Freepik

कितने बड़े इन्वर्टर की होगी जरूरत
अगर आप बिजली जाने पर भी अपना 1.5 टन का इन्वर्टर एसी चलाना चाहते हैं, तो आपको सामान्य इन्वर्टर को हटाकर कम से कम 3.5 KVA से 5 KVA क्षमता वाला बड़ा 'हैवी-ड्यूटी' इन्वर्टर लगाना होगा। इसके साथ ही, एसी को पर्याप्त पावर सप्लाई देने के लिए कम से कम 4 बड़ी बैटरियों का सेट जोड़ना अनिवार्य होगा, जो कि एक काफी खर्चीला सौदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Running Inverter AC on Home Inverter: Can You Power an Air Conditioner with a Standard Inverter
सोलर इन्वर्टर है एक बेहतर और आधुनिक विकल्प - फोटो : Freepik

सोलर इन्वर्टर है एक बेहतर और आधुनिक विकल्प
आजकल के आधुनिक दौर में इन्वर्टर एसी को बिना बिजली चलाने के लिए सोलर इन्वर्टर सिस्टम सबसे कामयाब और किफायती तरीका माना जा रहा है। अगर आप अपने घर की छत पर सही क्षमता के सोलर पैनल और ग्रिड इन्वर्टर लगवा लेते हैं, तो भारी-भरकम बिजली बिल की चिंता किए बिना आपका एसी दिन के समय सीधे सूरज की रोशनी से पैदा होने वाली बिजली पर मुफ्त में चल सकता है।

विज्ञापन
Running Inverter AC on Home Inverter: Can You Power an Air Conditioner with a Standard Inverter
एसी को घरेलू इन्वर्टर से जोड़ने के नुकसान - फोटो : Freepik
एसी को घरेलू इन्वर्टर से जोड़ने के नुकसान
अगर कोई मैकेनिक जुगाड़ करके आपके 1 टन के छोटे एसी को सामान्य इन्वर्टर से जोड़ भी दे, तो बैटरी बहुत तेजी से (मात्र 10-15 मिनट में) पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इससे न सिर्फ आपकी महंगी बैटरी की उम्र आधी रह जाएगी, बल्कि बार-बार ट्रिप होने के कारण एसी का महंगा पीसीबी सर्किट और कंप्रेसर भी हमेशा के लिए खराब हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed