Mobile and Laptop Alert: आजकल लोग अपने मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ही ज्यादातर काम करते हैं। स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तर और घरों तक मे इनका इस्तेमाल होता है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि इनके आ जाने से कई काम अब चुटिकयों में हो जाते हैं। ऐसे में इनका महत्व भी अब ज्यादा बड़ा है। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि इस डिजिटली दुनिया के नुकसान भी हैं। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके मोबाइल में और लैपटॉप में कौन सी चीजें हैं, क्योंकि कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके रखने के कारण आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें आपको अपने मोबाइल और लैपटॉप में नहीं रखना चाहिए और अगर ये हैं तो इन्हें तुरंत हटाना बेहतर विकल्प हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6454b13784a757c74c01b09a","slug":"remove-these-four-things-from-your-laptop-or-mobile-immediately-to-avoid-damage-2023-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अगर आपके लैपटॉप या मोबाइल में भी हैं ये चार चीजें तो तुरंत हटा दें, वरना लग सकती है चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: अगर आपके लैपटॉप या मोबाइल में भी हैं ये चार चीजें तो तुरंत हटा दें, वरना लग सकती है चपत
Fri, 05 May 2023 01:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 05 May 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल और लैपटॉप में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल और लैपटॉप में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए?
- फोटो : istock
कभी न रखें मोबाइल या लैपटॉप में ये जानकारियां:-
पहली
- कई लोगों की आदती होती है कि वो अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड का नंबर और पिन, नेट बैंकिंग आईडी और पासवर्ड आदि लिखकर रखते हैं। अगर आपने ऐसा किया है, तो तुरंत हटा दें। वरना अगर आपका लैपटॉप या मोबाइल हैक हो गया, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
मोबाइल और लैपटॉप में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए?
- फोटो : istock
दूसरी
- कभी गलती से भी मोबाइल या लैपटॉप में आप अपनी पर्सनल जानकारियां, जैसे- अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, फोटो और पता आदि न रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि लैपटॉप हैक होने की स्थिति में जालसाज आपकी जानकारी से फर्जी प्रोफाइल बना सककते हैं, जो आपके लिए गलत साबित हो सकता है। इसलिए ऐसा कभी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल और लैपटॉप में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए?
- फोटो : iStock
तीसरी
- जब लोग ऑनलाइन खरीदारी करते हैं या अन्य एप या वेबसाइट पर पेमेंट करते हैं, तो अपने कार्ड और पिन की जानकारी ब्राउजर पर सेव कर देते हैं। इससे उन्हें अगली बार फिर से सब जानकारी नहीं भरनी पड़ती है, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
मोबाइल और लैपटॉप में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए?
- फोटो : istock
चौथी
- आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते होंगे? या आपके बैंक अकाउंट की हर महीने ईमेल पर स्टेटमेंट तो आती ही होगी। लोग इसे अपने मोबाइल और लैपटॉप में डाउनलोड कर लेते हैं और फिर डिलीट नहीं करते हैं। ऐसा न करें, इस्तेमाल के तुरंत बाद इसे हटा दें। वरना जालसाज आपके अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं।