फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: तुरंत ऐसे करें चेक कहीं आपका स्मार्टफोन भी तो नकली नहीं, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Fri, 05 May 2023 12:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 05 May 2023 12:15 PM IST
विज्ञापन
Mobile Alert News How To Check Smartphone Is Original or Fake Here Is the Process To Identify
कैसे पता करें आपका मोबाइल असली है या नकली? - फोटो : istock

Smartphone Tips: अगर आप देखेंगे तो आज के समय बड़े लोग ही नहीं बल्कि बच्चे भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन सिर्फ गेम खेलने के लिए नहीं बल्कि ऑनलाइन क्लास के लिए आदि। स्मार्टफोन के जरिए कई कामों को करना बेहद आसान हो गया है। वहीं, आप देखते होंगे कि हर थोड़े समय में नई तकनीक से लैस स्मार्टफोन मार्केट में आ जाते हैं। ऐसे में लोग इनकी तरफ खींचे चले जाते हैं और इन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से खरीद भी लेते हैं। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि कहीं आपका मोबाइल नकली तो नहीं है? क्योंकि ऐसा हो भी सकता है। पर आप चिंता न करें, क्योंकि कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे आप असली-नकली मोबाइल का पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीका। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Mobile Alert News How To Check Smartphone Is Original or Fake Here Is the Process To Identify
कैसे पता करें आपका मोबाइल असली है या नकली? - फोटो : istock

स्मार्टफोन असली है या नकली, ऐसे कर सकते हैं पता:-

पहला तरीका

  • क्या आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आपका स्मार्टफोन नकली तो नहीं है
  • ऐसे में आपको सबसे पहले इस आधिकारिक लिंक ceir.gov.in/Device/CeirIMEIVerification.jsp को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ओपन करना है
Mobile Alert News How To Check Smartphone Is Original or Fake Here Is the Process To Identify
कैसे पता करें आपका मोबाइल असली है या नकली? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • फिर नंबर पर आए ओटीपी को भी भर दें
  • इसके बाद आईएमईआई नंबर दर्ज करें और अब आपको पता लग जाएगा कि आपका मोबाइल असली है या नकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile Alert News How To Check Smartphone Is Original or Fake Here Is the Process To Identify
कैसे पता करें आपका मोबाइल असली है या नकली? - फोटो : istock

दूसरा तरीका

स्टेप 1

  • आप मैसेज के जरिए भी जान सकते हैं कि आपका मोबाइल असली है या नकली
  • आपको अपने मैसेज बॉक्स में जाकर KYM लिखना है और फिर स्पेस देकर 15 अंकों का आईएमईआई नंबर दर्ज करें
  • फिर इस मैसेज को 14422 नंबर पर भेज दें
  • इसके बाद अगर आपको रिप्लाई आता है कि 'IMEI IS VALID', तो आपका मोबाइल असली है।
विज्ञापन
Mobile Alert News How To Check Smartphone Is Original or Fake Here Is the Process To Identify
कैसे पता करें आपका मोबाइल असली है या नकली? - फोटो : istock

आईएमईआई नंबर ऐसे जान सकते हैं

  • आपको अगर अपने मोबाइल का आईएमईआई नंबर नहीं पता है, तो आपको *#06# नंबर डायल करना है
  • इसके बाद आप जान सकते हैं कि आपके मोबाइल का आईएमईआई नंबर क्या है
  • बस ध्यान रहे कि अगर दो सिम कार्ड एक्टिव हैं, तो आईएमईआई नंबर भी दो होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed