फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RBI New Guideline: अगले महीने से लागू होने जा रहा है डेबिट-क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर आरबीआई का नया नियम, जानें डिटेल्स

Tue, 21 Jun 2022 05:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
RBI New Guidelines for Debit Card and Credit Card on Transaction Know All Details News in Hindi
RBI New Guidelines for Debit Card and Credit Card on Transaction - फोटो : istock

RBI New Guidelines for Debit Card and Credit Card on Transaction: अगर आप क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। बैंक ग्राहकों की सुरक्षा को देखते हुए आरबीआई 1 जुलाई से नया नियम लागू करने जा रहा है। आरबीआई के इस नियम के तहत आने वाले जुलाई महीने से पेमेंट गेटवे, मर्चेंट, पेमेंट एग्रीगेटर और अधिग्रहण करने वाले बैंक ग्राहकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जानकारी को स्टोर नहीं कर पाएंगे। आरबीआई के इस नियम के लागू होने के बाद व्यवसायों और दूसरे संस्थानों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड से जुड़े डाटा को स्टोर करने वाली जानकारी को हटाना होगा। 1 जुलाई 2022 से कार्ड टोकनाइजेशन का नियम लागू होने जा रहा है। आरबीआई ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए हो रहे सभी ऑनलाइन और दूसरी तरह के लेनदेन को 30 जून तक यूनीक टोकन से बदले जाने को जरूरी कर दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में -

RBI New Guidelines for Debit Card and Credit Card on Transaction Know All Details News in Hindi
RBI New Guidelines for Debit Card and Credit Card on Transaction - फोटो : iStock

टोकनाइजेशन से तात्पर्य एक यूनिक कोड के जरिए वास्तविक कार्ड डिटेल्स को बदलना है। आरबीआई के इस कदम से क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से हो रही लेनदेन पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि लेनदेन के समय आपके क्रेडिट और डेबिट कार्ड की एक्चुअल डिटेल्स मर्चेंट के पास नहीं जाएगी।

RBI New Guidelines for Debit Card and Credit Card on Transaction Know All Details News in Hindi
RBI New Guidelines for Debit Card and Credit Card on Transaction - फोटो : iStock

ऐसे करें अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड को टोकेनाइज

आप जब भी ऑनलाइन किसी सर्विस को लेने या चीजों को खरीदने के लिए पेमेंट करेंगे। उस दौरान चेक आउट पेज पर आपको अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड को सेलेक्ट करके सीवीवी दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
RBI New Guidelines for Debit Card and Credit Card on Transaction Know All Details News in Hindi
क्रेडिट कार्ड से खर्च घटाRBI New Guidelines for Debit Card and Credit Card on Transaction - फोटो : अमर उ

इसके बाद आपको 'अपना कार्ड सुरक्षित करें' या 'आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार कार्ड सेव करें' के बॉक्स पर टिक करना है। कुछ समय बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आपको उसे दर्ज करना है।

विज्ञापन
RBI New Guidelines for Debit Card and Credit Card on Transaction Know All Details News in Hindi
RBI New Guidelines for Debit Card and Credit Card on Transaction - फोटो : iStock

इस प्रोसेस को फॉलो करके आप अपनी कार्ड की जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके अलावा आपके पास कार्ड टोकन न करने का भी विकल्प होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed