Ration Card: केंद्र सरकार कई सारी योजनाओं को चलाती जिसमें से एक योजना है अंत्योदय योजना। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उन्हें सरकार की तरफ से हर महीने मुफ्त राशन दिया जाता है। इसके लिए जरूरी है कि आप राशन कार्डधारक हों। जिन लोगों का नाम राशन कार्ड में होता है उन सभी को (प्रत्येक सदस्य के हिसाब से) मुफ्त राशन दिया जाता है। यही नहीं, अगर आप अपने बच्चे का नाम राशन कार्ड में जुड़वाना चाहते हैं तो आप जुड़वा सकते हैं। बस ध्यान रहे कि इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आपके बच्चे का नाम राशन कार्ड में जोड़ने में दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं आपको किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"673b30006fd53136e70c46a4","slug":"ration-card-these-documents-are-mandatory-for-adding-children-name-in-ration-card-2024-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: राशन कार्ड में जुड़वाना चाहते हैं अपने बच्चे का नाम? तो चाहिए ये दस्तावेज, देखें सूची","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: राशन कार्ड में जुड़वाना चाहते हैं अपने बच्चे का नाम? तो चाहिए ये दस्तावेज, देखें सूची
Tue, 19 Nov 2024 08:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 19 Nov 2024 08:49 AM IST
सार
भारत सरकार गरीब लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा देती है जिसके लिए पात्र लोगों को राशन कार्ड बनवाना होता है। ऐसे में अगर आप भी राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो बनवा सकते हैं और अपने बच्चे का नाम भी उसमें जुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन
राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का तरीका।
- फोटो : Adobe Stock
जुड़वाना चाहते हैं राशन कार्ड में नाम, तो चाहिए ये दस्तावेज:-
- अगर आपके बच्चे का नाम राशन कार्ड में अब तक नहीं जोड़ा गया है तो आप इसे जुड़वा सकते हैं जिसके लिए आपको सबसे पहले बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र चाहिए। ध्यान रहे कि राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए ये सबसे जरूरी दस्तावेज है। आप इसे नगर निगम, नगर पालिका या ग्राम पंचायत से प्राप्त कर सकते हैं
राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का तरीका।
- फोटो : Adobe Stock
- अगर आपको अपने बच्चे का नाम राशन कार्ड में जुड़वाना है तो इसके लिए दूसरा दस्तावेज है मुखिया का फोटो। आपको घर के मुखिया (जिसके नाम पर राशन कार्ड है) की एक पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए
- राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आपको बच्चे का आधार कार्ड भी चाहिए होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का तरीका।
- फोटो : Adobe Stock
राशन कार्ड में बच्चे का नाम जुड़वाने का तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आपके पास भी सभी जरूरी दस्तावेज है तो अब आपको अपने राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
- जैसे, अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आपको यहां के खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाना है
विज्ञापन
राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का तरीका।
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको 'राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ें' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर आपके सामने आवेदन फॉर्म आएगा जहां पर आपको बच्चे की सभी जानकारी भरनी हैं
- साथ ही में जरूरी दस्तावेज लगाएं और फिर आवेदन शुल्क जमा कर आवेदन को जमा कर दें।