Ration Card Cancellation Reason in Hindi: हमारे देश में आज भी कई ऐसी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। केंद्र सरकार कई योजनाओं में तो आर्थिक लाभ देती है। जबकि, कई अन्य योजनाओं में सब्सिडी या फिर कई अन्य तरीकों से मदद करती है। जैसे- अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत देश में एक बड़ी संख्या में लोगों को मुफ्त का राशन मुहैया कराया जाता है। इसके लिए पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं क्योंकि सरकारी राशन लेने के लिए इसकी जरूरत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ गलतियों के कारण आपका राशन कार्ड कैंसिल तक हो सकता है? तो चलिए जानते हैं ये क्या कारण हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6694ed19ed7c90ee2d08bb18","slug":"ration-card-can-be-cancelled-due-to-these-reason-2024-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card Alert: कहीं आपका राशन कार्ड भी न हो जाए रद्द? इसलिए भूलकर न करें ये गलतियां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card Alert: कहीं आपका राशन कार्ड भी न हो जाए रद्द? इसलिए भूलकर न करें ये गलतियां
Mon, 15 Jul 2024 03:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:07 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड रद्द होने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड रद्द होने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
पहले ये जान लें
- कई कारणों से विभाग द्वारा कई लोगों के राशन कार्ड कैंसिल कर दिए जाते हैं, लेकिन अगर आपका राशन कार्ड सही है और तब भी आपका राशन कार्ड कैंसिल कर दिया जाता है तो फिर आप राशन कार्ड कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं। इससे आपका राशन कार्ड दोबारा चालू कर दिया जाता है।
राशन कार्ड रद्द होने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
राशन कार्ड कैंसिल होने के ये हो सकते हैं कारण:-
नंबर 1
- राशन कार्ड कैंसिल होने का सबसे पहला कारण है फर्जी तरीके से इसे बनवाना। दरअसल, अगर आप पात्र नहीं हैं और आप ऐसी स्थिति में गलत तरीके से राशन कार्ड बनवा लेते हैं तो आपका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाता है। विभाग की तरफ से ऐसे लोगों की पहचान कर उनके कार्ड कैंसिल करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड रद्द होने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : Istock
नंबर 2
- राशन कार्ड रद्द होने का दूसरा कारण है इसका इस्तेमाल न होना। कई लोगों के राशन कार्ड बने तो हैं लेकिन वे इनका इस्तेमाल नहीं करते हैं यानी राशन नहीं लेते हैं और वो भी लंबे समय तक। ऐसा करने से आपका राशन कार्ड रद्द हो सकता है क्योंकि ऐसे कार्ड नॉन-एक्टिव राशन कार्ड में आते हैं।
विज्ञापन
राशन कार्ड रद्द होने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 3
- उन लोगों के राशन कार्ड भी रद्द हो सकते हैं जो इसे बनवाने के लिए गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हैं। आप गलत दस्तावेजों की मदद से राशन कार्ड बनवा चुके हैं तो ऐसे में ई-केवाईसी कर ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है और फिर ऐसे लोगों के राशन कार्ड रद्द किए जा रहे हैं।