Ram Mandir Darshan: जिस पल का हर किसी को इंतजार था वो पल आ चुका है, क्योंकि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो चुका है। टैंट से निकलकर राम लला भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। पूरा कार्य शुभ मुहूर्त पर संपन्न हुआ। ऐसे में हर कोई खुश है और लोग आज शाम अपने-अपने घर राम ज्योति जलाने की तैयारी में है, लेकिन इसके अलावा लोग एक और तैयारी में हैं और वो है राम लला के दर्शन करना। कल यानी 23 जनवरी 2024 से आम जनता भी भगवान राम के दर्शन कर पाएगी। ऐसे में अगर आप भी अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर को देखने जाना चाहते हैं, तो आप यहां जान सकते हैं आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65ae52f1ab5eb8f0db02bc1a","slug":"ram-mandir-darshan-how-to-reach-ayodhya-check-here-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर 2024: भगवान राम के दर्शन करने जाना है अयोध्या, तो जानें कैसे पहुंच सकते हैं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
राम मंदिर 2024: भगवान राम के दर्शन करने जाना है अयोध्या, तो जानें कैसे पहुंच सकते हैं
Mon, 22 Jan 2024 05:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 22 Jan 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर कैसे पहुंचें।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर कैसे पहुंचें।
- फोटो : istock
ये हैं अयोध्या पहुंचने के तरीके:-
सड़क मार्ग से
- आप चाहे दिल्ली में रहते हैं या फिर किसी अन्य शहर में तो, आप सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचकर राम लला के दर्शन कर सकते हैं। अगर आपके पास अपना वाहन है, तो आप उससे आसानी से सड़क मार्ग के जरिए अयोध्या जा सकते हैं।
राम मंदिर कैसे पहुंचें।
- फोटो : अमर उजाला
- वहीं, आप चाहें तो उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों से अयोध्या जा सकते हैं। ये बसें 24 घंटे चलती हैं। इसके अलावा कई प्राइवेट कंपनी की वोल्वो बसें भी अयोध्या आती हैं। आप चाहें तो इनके जरिए भी यहां जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर कैसे पहुंचें।
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेन से
- राम लला के दर्शन करने के लिए आप ट्रेन से भी अयोध्या जा सकते हैं। देशभर की अलग-अलग जगहों से अयोध्या ट्रेन पहुंचती हैं। स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 6 किलोमीटर है। ऐसे में आप अयोध्या स्टेशन के बाहर से ऑटो, रिक्शा, कैब आदि लेकर मंदिर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
राम मंदिर कैसे पहुंचें।
- फोटो : Agency (File Photo)
हवाई मार्ग से
- आप अगर अयोध्या जाना चाहते हैं, तो आपके पास एक विकल्प हवाई मार्ग भी है। अयोध्या में बने इस एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम है। आप कहीं से भी फ्लाइट लेकर यहां आ सकते हैं और फिर यहां से राम मंदिर दर्शन करने जा सकते हैं।