अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड आज के समय का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला दस्तावेज बन गया है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। बैंक के काम से लेकर एक सिम कार्ड लेने तक, हर एक चीज के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा भारत के प्रत्येक नागिरक के लिए आधार कार्ड जारी किया जाता है, जिसमें लोगों की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारियां होती हैं। आधार कार्ड के बनने के बाद लोगों के रजिस्टर्ड पते पर इसे भेजा जाता है। इसके अलावा आप इसे यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आपने बाजार से कोई पीवीसी आधार कार्ड बनवाया है, तो ये मान्य नहीं होगा क्योंकि इसको लेकर यूआईडीएआई की तरफ से इसको लेकर कुछ कहा गया है। तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"628761dc5dcab039320b809d","slug":"pvc-card-alert-it-will-be-invalid-soon-know-reasons-here-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PVC Card Alert: अगर आपने भी बनवाया है इस तरह का आधार कार्ड तो हो जाएगा आमान्य, जानें क्या है वजह","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PVC Card Alert: अगर आपने भी बनवाया है इस तरह का आधार कार्ड तो हो जाएगा आमान्य, जानें क्या है वजह
Fri, 20 May 2022 03:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 20 May 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
पीवीसी कार्ड के क्या फायदे हैं
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीवीसी कार्ड के क्या फायदे हैं
- फोटो : istock
नहीं मान्य होंगे इस तरह के आधार कार्ड
- दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की तरफ से पहले ही ये साफ किया जा चुका है कि अगर आप बाजार से अपने आधार कार्ड का पीवीसी आधार कार्ड बनवाते हैं, तो ये अमान्य घोषित है। यूआईडीएआई की तरफ से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई थी कि बाजार में तैयार किए गए पीवीसी आधार कार्ड मान्य नहीं होंगे।
पीवीसी कार्ड के क्या फायदे हैं
- फोटो : istock
इसलिए नहीं हैं मान्य
- अगर आप ये सोच रहे हैं कि आखिर बाजार में बने पीवीसी कार्ड क्यों मान्य नहीं है, तो यहां आपके लिए जानना जरूरी है कि यूआईडीएआई के मुताबिक ऐसे पीवीसी कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है। इसलिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही अपना पीवीसी कार्ड बनवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीवीसी कार्ड के क्या फायदे हैं
- फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं पीवीसी आधार कार्ड के लिए आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप अपने आधार कार्ड को पीवीसी आधार कार्ड में बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन
पीवीसी कार्ड के क्या फायदे हैं
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां पर आपको 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाकर 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करना है। अब आपको अपना आधार नंबर यहां पर दर्ज करना है और साथ में कैप्चा कोड भी दर्ज करें।