फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PVC Card Alert: अगर आपने भी बनवाया है इस तरह का आधार कार्ड तो हो जाएगा आमान्य, जानें क्या है वजह

Fri, 20 May 2022 03:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 20 May 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
PVC Card Alert it Will Be Invalid Soon Know Reasons Here In Hindi
पीवीसी कार्ड के क्या फायदे हैं - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड आज के समय का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला दस्तावेज बन गया है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। बैंक के काम से लेकर एक सिम कार्ड लेने तक, हर एक चीज के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा भारत के प्रत्येक नागिरक के लिए आधार कार्ड जारी किया जाता है, जिसमें लोगों की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारियां होती हैं। आधार कार्ड के बनने के बाद लोगों के रजिस्टर्ड पते पर इसे भेजा जाता है। इसके अलावा आप इसे यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आपने बाजार से कोई पीवीसी आधार कार्ड बनवाया है, तो ये मान्य नहीं होगा क्योंकि इसको लेकर यूआईडीएआई की तरफ से इसको लेकर कुछ कहा गया है। तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PVC Card Alert it Will Be Invalid Soon Know Reasons Here In Hindi
पीवीसी कार्ड के क्या फायदे हैं - फोटो : istock

नहीं मान्य होंगे इस तरह के आधार कार्ड

  • दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की तरफ से पहले ही ये साफ किया जा चुका है कि अगर आप बाजार से अपने आधार कार्ड का पीवीसी आधार कार्ड बनवाते हैं, तो ये अमान्य घोषित है। यूआईडीएआई की तरफ से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई थी कि बाजार में तैयार किए गए पीवीसी आधार कार्ड मान्य नहीं होंगे।
PVC Card Alert it Will Be Invalid Soon Know Reasons Here In Hindi
पीवीसी कार्ड के क्या फायदे हैं - फोटो : istock

इसलिए नहीं हैं मान्य

  • अगर आप ये सोच रहे हैं कि आखिर बाजार में बने पीवीसी कार्ड क्यों मान्य नहीं है, तो यहां आपके लिए जानना जरूरी है कि यूआईडीएआई के मुताबिक ऐसे पीवीसी कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है। इसलिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही अपना पीवीसी कार्ड बनवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
PVC Card Alert it Will Be Invalid Soon Know Reasons Here In Hindi
पीवीसी कार्ड के क्या फायदे हैं - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं पीवीसी आधार कार्ड के लिए आवेदन:-

स्टेप 1

  • अगर आप अपने आधार कार्ड को पीवीसी आधार कार्ड में बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन
PVC Card Alert it Will Be Invalid Soon Know Reasons Here In Hindi
पीवीसी कार्ड के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां पर आपको 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाकर 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करना है। अब आपको अपना आधार नंबर यहां पर दर्ज करना है और साथ में कैप्चा कोड भी दर्ज करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed