फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार कार्डधारक ध्यान दें: सिर्फ 50 रुपये में घर बैठ बनवा सकते हैं पीवीसी आधार कार्ड, ये रहा तरीका

Tue, 09 Jan 2024 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 09 Jan 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
PVC: Apply for PVC Aadhaar Card and fee details
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

PVC Aadhaar Card: अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आपके पास आधार कार्ड है? तो इसका जवाब हां में ही होगा, क्योंकि आज के समय में लगभग हर किसी के पास ये दस्तावेज मौजूद है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीआई भारत के नागिरकों को आधार कार्ड जारी करता है। इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वैसे तो यूआईडीआई द्वारा कार्डधारक के पत्ते पर आधार कार्ड भेज दिया जाता है, लेकिन अगर आप चाहें तो घर बैठे पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, तो चलिए जानते हैं आप कैसे पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं, इसकी क्या फीस है और इसके क्या फायदे हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PVC: Apply for PVC Aadhaar Card and fee details
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock
  • दरअसल, अगर आप पीवीसी आधार कार्ड बनवाते हैं, तो ये एक कार्ड फॉर्मेट में होता है जो प्लास्टिक का होता है। ऐसे में इसके फटने का डर बिल्कुल भी नहीं होता है। वहीं, काफी संख्या में लोग इस पीवीसी आधार कार्ड को बनवा चुके हैं।
PVC: Apply for PVC Aadhaar Card and fee details
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock

पीवीसी आधार कार्ड ऐसे बनवा सकते हैं आप:-

स्टेप 1

  • अगर आपके पास भी नॉर्मल वाला आधार कार्ड है और अब आप पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
PVC: Apply for PVC Aadhaar Card and fee details
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपनी पसंद की भाषा पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना है
  • जहां पर आपको 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' वाला ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
PVC: Apply for PVC Aadhaar Card and fee details
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है और 'सेंड ओटीपी' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी आधार से लिंक वाले नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें
  • फिर आपको 50 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करनी है, जिसके बाद ये प्रोसेस पूरा हो जाता है और डाक के जरिए आपके घर पर पीवीसी आधार कार्ड बनकर आ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed