PVC Aadhaar Card Order Process In Hindi: आज के समय में कई ऐसे डॉक्यूमेंट हैं जिनका पास होना बेहद जरूरी हैं, क्योंकि अगर ये नहीं होते हैं तो आपके कई काम अटक सकते हैं। जैसे, आधार कार्ड जो कि मौजूदा समय में काफी जरूरी दस्तावेज है। कई सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए ये जरूरी होता है। बैंक में खाता खुलवाना हो या केवाईसी करवानी हो, लोन लेना हो या फिर स्कूल/कॉलेज में दाखिलना करवाना हो और यहां तक कि सिम कार्ड लेने के लिए भी आधार कार्ड ही चाहिए होता है।
{"_id":"6958f9a95256ddc8350afe78","slug":"pvc-aadhaar-card-order-at-home-process-know-pvc-aadhar-card-order-online-apply-kaise-kare-2026-01-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PVC Aadhaar: बड़े काम का है पीवीसी आधार कार्ड, घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PVC Aadhaar: बड़े काम का है पीवीसी आधार कार्ड, घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर
Tue, 06 Jan 2026 08:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 06 Jan 2026 08:05 AM IST
सार
PVC Aadhaar Kaise Order Karein: अगर आपको पीवीसी आधार कार्ड बनवाना है तो आप इसे घर बैठे बिना किसी की मदद के ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 75 रुपये खर्च करने होते हैं।
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कैसे करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करने का तरीका:-
पहला स्टेप
- आपने अगर अब तक अपने आधार कार्ड का पीवीसी आधार कार्ड नहीं बनवाया है, तो आप इसे घर बैठे बनवा सकते हैं
- आपको पीवीसी आधार कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होता है
- आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर/लैपटॉप में किसी भी ब्राउजर पर इसे ओपन कर सकते हैं
- वेबसाइट खोलने के बाद आपको अपनी पसंद की भाषा चुननी होती है
पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- फिर आपको यहां पर 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना है
- अब यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां दर्ज करना होता है
- अब आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे आपको यहां दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- फिर आपको यहां पर दिए हुए 'सेंड ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना है
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- इसे आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज कर दें
- फिर आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
- इसके बाद आपको ऑनलाइन फीस भरनी होती है
- ये फीस 75 रुपये होती है जिसे आपको ऑनलाइन जमा करना है
- इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाता है
- फिर कुछ दिनों के भीतर आपके आधार वाले एड्रेस पर डाक द्वारा आपका पीवीसी आधार कार्ड कुछ दिनों में बनकर आ जाता है