Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Public Provident Fund Interest Rate, Benefits, Calculator How To Invest Check All Details Here
{"_id":"6486c2f12d8074eb9a0f06f2","slug":"public-provident-fund-interest-rate-benefits-calculator-how-to-invest-check-all-details-here-2023-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Public Provident Fund: जेब में है 416 रुपये तो आप भी बन सकते हैं करोड़पति, फटाफट यहां लगाएं पैसा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Public Provident Fund: जेब में है 416 रुपये तो आप भी बन सकते हैं करोड़पति, फटाफट यहां लगाएं पैसा
Public Provident Fund Investment: 400 रुपये की रकम आपके लिए अपने मोबाइल रिचार्ज की कीमत हो सकती है या किसी रेस्तरां में आपके मनपसंद नाश्ते का पैसा। लेकिन इस 400 रुपये को आप करोड़ों रुपये के फंड में बदल सकते हैं, बस आपके लिए जरूरी है कि आप उसे बेहतर तरीके से निवेश करें। दरअसल, निवेश का यह तरीका न केवल सुरक्षित है बल्कि स्टॉक मार्केट और निवेश के उन तरीकों से भी ज्यादा फायदेमंद है जो वर्तमान में देख रहे हैं। देखा जाए तो, हम सभी लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक बेहतर निवेश योजना की तलाश करते हैं। आज के इस दौर में लोग म्यूचुअल फंड और स्टॉक मार्केट में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। गौरतलब बात है कि निवेश के इस क्षेत्र में बाजार जोखिमों का खतरा काफी ज्यादा रहता है।
2 of 5
Public Provident Fund Investment
- फोटो : istock
वहीं आज के दौर में जब विश्व व्यवस्था एक उथल पुथल के दौर से गुजर रही है। ऐसे में ज्यादार लोग अपने पैसों को एक सुरक्षित जगह पर निवेश करना पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी किसी ऐसी ही बचत योजना की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है वह स्कीम, जिसमें आप 416 रुपये निवेश करके करोड़पति बन सकते हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड है। वर्तमान समय में इस स्कीम में आपको निवेश करने पर 7.1 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।
3 of 5
Public Provident Fund Investment
- फोटो : istock
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आप 15 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। हालांकि, 15 सालों के बाद आप इस स्कीम को 5-5 सालों के लिए और आगे निवेश कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं उस गणित के बारे में, जिसकी मदद से आप 416 रुपये की बचत करके 1.54 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Public Provident Fund Investment
- फोटो : istock
अगर आप रोजाना 416.66 रुपये की बचत करते हैं। ऐसे में हर महीने कुल 12,500 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। आपको हर महीने 12,500 रुपये इकट्ठा करके हर साल 1,50,000 रुपये का निवेश पब्लिक प्रोविडेंट फंड में करना है।
विज्ञापन
5 of 5
Public Provident Fund Investment
- फोटो : istock
वर्तमान ब्याज दर 7.1 पर कैलकुलेट करें, तो अगर आप यह निवेश पूरे 30 सालों तक करते हैं। ऐसे में आपके पास मैच्योरिटी के समय कुल 1,54,50,911 रुपये होंगे। इन पैसों की मदद से आप अपने भविष्य के जीवन को आनंदपूर्ण ढंग से जी सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।