फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Geyser Alert: गीजर चलाने वाले सावधान! अनजाने में कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान

Sat, 11 Feb 2023 10:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 11 Feb 2023 10:08 AM IST
विज्ञापन
Precautions While Using Geyser Know Water Heater Safety Tips in Hindi
गीजर चलाते समय कौन सी गलतियों से बचना चाहिए? - फोटो : iStock

Water Gyser Safety Tips: सर्दियों के मौसम में लोगों को गर्म पानी की जरूरत पड़ती है। बर्तन और कपड़े धोने से लेकर नहाने के लिए भी गर्म पानी चाहिए होता है। ऐसे में लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं। इसमें मिनटों में पानी गर्म हो जाता है और एक बार गर्म करने पर कुछ समय के लिए गर्म भी रहता है। मतलब कुल मिलाकर गीजर के अपने कई फायदे हैं। पर सवाल ये है कि आपका गीजर कितना सुरक्षित है? क्योंकि लोग गीजर खरीदते और उसका इस्तेमाल करते समय जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर बैठेते हैं, जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसा गीजर खरीद सकते हैं और इसका इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रख सकते हैं, ताकि किसी बड़े नुकसान से बच सकें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Precautions While Using Geyser Know Water Heater Safety Tips in Hindi
गीजर चलाते समय कौन सी गलतियों से बचना चाहिए? - फोटो : Istock

इन बातों का रखें विशेष ध्यान:-

नंबर 1

गीजर खरीदते समय कुछ सुरक्षा फीचर चेक करें, जैसे:-

  • लीकेज होने पर बिजली की आपूर्ति बंद हो जाना
  • गीजर अच्छी क्वालिटी के मटेरियल से बना हो
  • गीजर के प्लग में पानी जाने के बाद भी झटका न लगे
  • ऑटो कट सुविधा गीजर में हो, जिससे पानी गर्म होने पर ये खुद बंद हो जाए आदि।
Precautions While Using Geyser Know Water Heater Safety Tips in Hindi
गीजर चलाते समय कौन सी गलतियों से बचना चाहिए? - फोटो : Istock

नंबर 2

  • आप जब भी बाजार से या ऑनलाइन गीजर खरीदें, तो उसमें देखें कि क्या उस गीजर में प्रेशर कंट्रोल फीचर है या नहीं। दरअसल, इस फीचर का ये काम होता है कि ये अतिरिक्त दबाव को संभालता है, जिससे ये टैंक फटने की समस्याओं को रोकता है। इसलिए ये फीचर जरूर देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Precautions While Using Geyser Know Water Heater Safety Tips in Hindi
गीजर चलाते समय कौन सी गलतियों से बचना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • कई लोग थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में बिना रेटिंग देख ही कोई सा भी हीटर खरीद लेते हैं। पर ऐसा कभी न करें, वरना आप बिजली के बिल से काफी परेशान रह सकते हैं। हमेशा 5 स्टार रेटिंग वाला गीजर ही खरीदना बेहतर विकल्प हो सकता है। आंकड़ों के मुताबिक, ये लगभग 25 प्रतिशत तक बिजली बचाने में सक्षम होता है।
विज्ञापन
Precautions While Using Geyser Know Water Heater Safety Tips in Hindi
गीजर चलाते समय कौन सी गलतियों से बचना चाहिए? - फोटो : Istock

नंबर 4

  • आप जब भी गीजर खरीदें, तो किसी भी ब्रांड का खरीदने की जगह विश्वसनीय ब्रांड का गीजर खरीदना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा ये चेक करें कि कंपनी कितनी वारंटी-गारंटी दे रही है और सर्विस कितनी मुफ्त दे रही है आदि। इससे आप बाद की दिक्कतों से बच सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed