फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: कौन जुड़ सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना से और क्या मिलते हैं लाभ? यहां जानें पूरी जानकारी

Tue, 25 Mar 2025 07:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 25 Mar 2025 07:35 AM IST
सार

Pradhan Mantri Vishwakarma yojana Benefits: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ना चाहते हैं या इस योजना में क्या लाभ मिलते हैं ये जानना चाहते हैं? तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma yojana eligibility list and benefits check here
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

Pradhan Mantri Vishwakarma Eligibility Criteria: आप अगर गरीब वर्ग से आते हैं, आप जरूरतमंद हैं आदि। ऐसे में सरकार आपके लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई योजनाओं का संचालन करती है, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई योजनाओं को चलाती है जिनका लाभ मौजूदा समय में करोड़ों लोग ले रहे हैं।

इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है और जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं, वे इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। ऐसे में आप भी अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि इस योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Pradhan Mantri Vishwakarma yojana eligibility list and benefits check here
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानते हैं कौन लोग पात्र हैं

अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो 2 चीजों में पात्र होना जरूरी है। पहला आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और नीचे दी गई पात्रता सूची जिसमें 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग हैं में शामिल होना जरूरी है:-

  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • जो लोग सुनार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
Pradhan Mantri Vishwakarma yojana eligibility list and benefits check here
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • जो दर्जी है
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • अगर आप राजमिस्त्री है
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • अगर आप ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो मालाकार हैं
  • जो धोबी है
  • अगर आप मूर्तिकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma yojana eligibility list and benefits check here
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से

  • आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जा सकते हैं और यहां पर लॉगिन पर क्लिक करके अपनी आईडी बना सकते हैं और फिर आगे का प्रोसेस फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं
  • आवेदन के लिए नजदीकी सीएससी केंद्र पर भी आप जा सकते हैं और यहां जाकर भी आपका पंजीकरण हो सकता है
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma yojana eligibility list and benefits check here
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़ने के बाद ये लाभ मिलते हैं

  • अगर आप योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है। साथ ही टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
  • आपको सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के लोन भी दिया जाता है। इसमें आपको पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed