फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना जिसमें लाभार्थियों को रोजाना मिलते हैं 500 रुपये? आवेदन से पहले यहां जानें

Wed, 12 Feb 2025 03:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 12 Feb 2025 03:27 PM IST
सार

क्या आप पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानते हैं? क्योंकि इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के लाभार्थियों को कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं।

विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Benefits list
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: सरकार जब भी कोई योजना लेकर आती है तो उस योजना को लाने के पीछे कई उद्धेश्य हो सकते हैं। दरअसल, सबसे पहले तो इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का प्रावधान होता है। शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिया जाता है। अब जैसे आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए।



केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप यहां इस योजना के बारे में जान सकते हैं और साथ ही पात्रता और बाकी जानकारी भी आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में...

Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Benefits list
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Amar Ujala

पहले योजना के बारे में जान लें

  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को भारत सरकार द्वारा की गई
  • इस योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही दिया जाता है
  • योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ और लोन की सुविधा भी दी जाती है।
Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Benefits list
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं?

  • अगर आप मूर्तिकार हैं, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर और जो लोग लोहार, धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, जो अस्त्रकार हैं, अगर आप सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, मालाकार, फिशिंग नेट निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, राजमिस्त्री पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Benefits list
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

मिलने वाले लाभ ये हैं

  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की बेसिक ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए आपको प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है
  • इस योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं जिससे आप टूलकिट खरीद सकते हैं
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Benefits list
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना से जुड़ने के बाद आपको लोन का लाभ भी दिया जाता है और ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के दिया जाता है
  • आपको पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed