PM Surya Ghar Yojana: आप जिस सरकारी योजना से जुड़ना चाहते हैं उसके लिए आपको सबसे पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप उस योजना योजना के लिए पात्र हैं? हर एक योजना की पात्रता सूची होती है और जो लोग पात्र होते हैं उन्हें उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ दिए जाते हैं। इसी तरह भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की भी पात्रता सूची है। इस योजना के अंतर्गत कई लाभ भी दिए जाते हैं जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत आपको क्या लाभ मिल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलता है? आवेदन से पहले यहां जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीएम सूर्य घर योजना को चलाने का उद्धेश्य है कि लोगों को बताया जा सके कि सोलर लगाने से पर्यावरण को फायदा मिलता है। इसके लिए इस योजना से एक करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। भारत सरकार की इस योजना से मौजूदा समय में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं।
योजना से जुड़ने का ये है तरीका:-
- पात्र लोग अगर इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmsuryaghar.gov.in/ पर जाना होता है। यहां पर जाकर आपको पहले खुद को रजिस्टर करवाना है जिसके बाद आप आवेदन कर सकते हैं।
कौन लोग योजना के लिए पात्र हैं?
हर योजना की तरह पीएम सूर्य घर योजना की भी अपनी पात्रता सूची है और जो लोग इस सूची में आते हैं सिर्फ वे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं...
- अगर आप मध्यम वर्ग से आते हैं तो आप पात्र हैं
- जिन लोगों का खुद का घर है
- जिन लोगों की सालाना आय डेढ़ लाख रुपये से कम है।
क्या लाभ मिलते हैं?
- पीएम सूर्य घर योजना से जो लोग जुड़ते हैं उनके घर पर सोलर पैनल लगाया जाता है। इसमें पहले आपको अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना होता है जिसके बाद सरकार की तरफ से आपको सब्सिडी दी जाती है। साथ ही इसमें 300 यूनिट बिजली भी फ्री मिलती है।