फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Mudra Yojana: नए बिजनेस को शुरू करने की बना रहे हैं योजना, तो सरकार दे रही है बिना गारंटी लोन

Wed, 18 May 2022 12:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 18 May 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Mudra Yojana Loan Without Guarantee Apply Online Know PM Mudra Yojana Scheme Benefits
Pradhan Mantri Mudra Yojana - फोटो : istock

PM Mudra Yojana: कोरोना महामारी के बाद कई लोग बेरोजगार हुए हैं। इस कारण देश में बेरोजगारी दर काफी बढ़ी है। ऐसे में कई लोग आमदनी की तलाश में अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, संसाधनों और पैसों के अभाव में उनकी ये योजना यथार्थ रूप नहीं ले पा रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक खास योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। इस योजना का लाभ लेने के बाद कारोबार को शुरू करने में आपके समक्ष आ रही आर्थिक अड़चनें दूर हो जाएंगी। ऐसे में आप आसानी से अपना कोई भी कारोबार शुरू कर सकेंगे। भारत सरकार की इस योजना का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में आज हम आपको प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की खास बातों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में - 

Pradhan Mantri Mudra Yojana Loan Without Guarantee Apply Online Know PM Mudra Yojana Scheme Benefits
Pradhan Mantri Mudra Yojana - फोटो : istock

इस योजना के अंतर्गत आप आसानी से लोन लेकर अपने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। इस योजना की सबसे खास बात ये है कि इसमें कारोबार शुरू करने के लिए व्यक्ति को बिना गारंटी लोन की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा आपसे लोन के लिए किसी प्रकार का प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं लिया जाता है। 

Pradhan Mantri Mudra Yojana Loan Without Guarantee Apply Online Know PM Mudra Yojana Scheme Benefits
Pradhan Mantri Mudra Yojana - फोटो : istock

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत तीन प्रकार के लोन दिए जाते हैं। इसमें शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण लोन शामिल हैं। आप अपनी जरूरत के मुताबिक इनमें से किसी भी प्रकार के लोन को ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Mudra Yojana Loan Without Guarantee Apply Online Know PM Mudra Yojana Scheme Benefits
Pradhan Mantri Mudra Yojana - फोटो : i stock

इस स्कीम के तहत 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। हालांकि, लोन लेने के लिए आपको मुद्रा कार्ड की जरूरत होगी। इस कार्ड से आप अपने व्यवसाय से जुड़े जरूरी उपकरणों को खरीदने के लिए खर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Pradhan Mantri Mudra Yojana Loan Without Guarantee Apply Online Know PM Mudra Yojana Scheme Benefits
Pradhan Mantri Mudra Yojana - फोटो : i stock

अगर आप योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आपको पीएम मुद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन करना होगा। योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, आवेदक का स्थायी पता, बिजनेस का पता एवं स्थापना का प्रमाण, पिछले तीन सालों की बैलेंस शीट आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed