फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Tips: सरकार की जबरदस्त स्कीम, 10 हजार रुपये निवेश करके बन सकते हैं कुछ वर्षों में लखपति

Mon, 17 Nov 2025 06:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 17 Nov 2025 06:55 PM IST
सार

पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको सालाना 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। अगर आप छोटी छोटी बचत करके भविष्य में अच्छा खासा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।

विज्ञापन
PPF Saving Investment Tips Invest 10 Thousand and Get 32 Lakh Rupees
PPF Saving Investment Tips - फोटो : Adobe Stock

अगर आप लंबी समयावधि के लिए किसी ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम है। देश में यह स्कीम काफी पॉपुलर है। कई लोग अपने बचत के पैसों को इसमें निवेश करते हैं।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको सालाना 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। अगर आप छोटी छोटी बचत करके भविष्य में अच्छा खासा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। 

PPF Saving Investment Tips Invest 10 Thousand and Get 32 Lakh Rupees
PPF Saving Investment Tips - फोटो : Adobe Stock

पबल्कि प्रोविडेंट फंड को देशभर में पीपीएफ स्कीम के नाम से जाना जाता है। पीपीएफ स्कीम में आप कम से कम 500 रुपये निवेश कर सकते हैं वहीं निवेश की अधिकतम सीमा को सालाना 1.5 लाख रुपये तय किया गया है। 

Tech Tips: गलती से फोन से डिलीट हो गई है फोटो, तो इस तरह आसानी से कर सकते हैं रिकवर

PPF Saving Investment Tips Invest 10 Thousand and Get 32 Lakh Rupees
PPF Saving Investment Tips - फोटो : AdobeStock

पीपीएफ स्कीम में निवेश किया गया आपका पैसे 15 वर्षों में मैच्योर हो जाता है। हालांकि, 15 वर्षों के मैच्योरिटी पीरियड के बाद आप 5-5 वर्षों के लिए अपनी निवेश अवधि को और आगे बढ़ा सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: 19 नवंबर को जारी होगी 21वीं किस्त, क्या किसान पति और पत्नी दोनों ले सकते हैं लाभ?

विज्ञापन
विज्ञापन
PPF Saving Investment Tips Invest 10 Thousand and Get 32 Lakh Rupees
PPF Saving Investment Tips - फोटो : AdobeStock

अगर आप 10 हजार रुपये निवेश करके बड़ा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में अपना खाता खुलवाना है। इसके बाद आपको उसमें हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करना है। 10 हजार रुपये महीने का निवेश आपको पूरे 15 वर्षों के लिए करना होगा। 

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सिर्फ इतने रुपये में घुमा रहा असम और मेघालय, जानिए डिटेल्स

विज्ञापन
PPF Saving Investment Tips Invest 10 Thousand and Get 32 Lakh Rupees
PPF Saving Investment Tips - फोटो : AdobeStock

वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर कैलकुलेट करें तो 15 वर्षों के बाद आपके निवेश की मैच्योरिटी वैल्यू 32,54,567 रुपये हो जाएगी। ये पैसे भविष्य में आपको आर्थिक स्तर पर सशक्त करने का काम करेंगे। आप अपने नजदीकी बैंक में विजिट करके पीपीएफ स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाने की प्रक्रिया भी काफी आसान और सुविधाजनक है। 

PAN Card: जल्द पूरा करें पैन कार्ड से जुड़ा ये काम, वरना कई जरूरी कार्य होंगे प्रभावित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed