Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Interest Rate, Tax Benefits And Eligibility
{"_id":"64339cbbc82914731e0782c2","slug":"post-office-senior-citizen-saving-scheme-interest-rate-tax-benefits-and-eligibility-2023-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Post Office Scheme: टैक्स बेनिफिट के साथ यह स्कीम दे रही बंपर रिटर्न, FD से ज्यादा मिलेगा इंटरेस्ट रेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Post Office Scheme: टैक्स बेनिफिट के साथ यह स्कीम दे रही बंपर रिटर्न, FD से ज्यादा मिलेगा इंटरेस्ट रेट
Post Office Senior Citizen Saving Scheme: आज हम आपको बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। इस स्कीम का संचालन खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए किया जा रहा है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में 60 या उससे अधिक उम्र के लोग ही निवेश कर सकते हैं। बुजुर्गों के लिए यह एक शानदार स्कीम है।
मौजूदा समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। अगर आप हाल ही में रिटायर हुए हैं। ऐसे में आप अपने रिटायरमेंट के पैसों को वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश कर सकते हैं। देश भर में कई लोग इस स्कीम में अपने पैसों को इन्वेस्ट कर रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के बारे में विस्तार से -
2 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme
- फोटो : Istock
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में केवल 5 वर्षों के लिए ही निवेश किया जा सकता है। हालांकि, इस स्कीम में आपके पास निवेश की अवधि को 3 साल आगे बढ़ाने का विकल्प भी मौजूद है।
3 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme
- फोटो : Istock
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये का निवेश कर सकते हैं। वहीं बात अगर अधिकतम राशि की करें, तो इसमें आप 15 लाख रुपये या रिटायरमेंट के समय मिलने वाली राशि को निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
money new
- फोटो : istock
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने पर आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। इस स्कीम में निवेश करने पर इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये तक का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
5 of 5
money
- फोटो : iStock
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की गिनती सुरक्षित और विश्वसनीय निवेश विकल्प के रूप में की जाती है। इस स्कीम में अगर आप निवेश करने के 2 साल बाद पैसे निकालते हैं। इस स्थिति में आपके ऊपर जमा राशि का 1.5 प्रतिशत जुर्माना लगेगा। वहीं अगर आप दो वर्षों के बाद पैसों को निकालते हैं। ऐसे में जमा राशि का 1 प्रतिशत जुर्माना लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।