फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: क्या आप या आपके परिवार में कोई उठा सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? यहां जानें

Fri, 15 Mar 2024 01:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Mar 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
PMVY: Who is Eligible for PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा में आवेदन कौन कर सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: हमारे देश में जहां पहले से कई सरकारी योजनाएं चल रही हैं, तो वहीं समय-समय पर कई नई योजनाओं को भी सरकार की तरफ से शुरू किया जाता है। जैसे- पिछले दिनों पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम सूरज पोर्टल जैसी कई नई योजनाएं शुरू की गई। ठीक ऐसे ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना भी शुरू की गई। इस योजना से सीधे तौर पर 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है और इस योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं। तो आप ये पात्रता सूची चेक कर जान सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं...

PMVY: Who is Eligible for PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा में आवेदन कौन कर सकता है? - फोटो : istock

लाभार्थियों को ये लाभ मिलते हैं:-

  • लाभार्थियों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके लिए रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड की सुविधा
  • साथ में इसेंटिव भी दिया जाता है
  • 15 हजार रुपये टूलिकट खरीदने के लिए
  • बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये के लोन की सुविधा।
PMVY: Who is Eligible for PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा में आवेदन कौन कर सकता है? - फोटो : istock

कौन लोग जुड़ सकते हैं योजन से?

  • अगर आप फिशिंग नेट निर्माता
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले 
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PMVY: Who is Eligible for PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा में आवेदन कौन कर सकता है? - फोटो : istock
  • आप अगर मालाकार हैं
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले आदि।
विज्ञापन
PMVY: Who is Eligible for PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा में आवेदन कौन कर सकता है? - फोटो : istock

आवेदन का तरीका:-

  • पात्र लोग आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जा सकते हैं
  • यहां पर पात्रता चेक और दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
  • इसके बाद सब कुछ सही पाए जाने के बाद आवेदन कर दिया जाता है और आप बतौर लाभार्थी लाभ ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed