फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: बिना गारंटी के तीन लाख तक लोन देगी सरकार, आवेदन के लिए इन कागजों की होगी जरूरत

Sun, 26 Nov 2023 01:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 01:29 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: know the document and how to apply and benefits
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : Istock

PM Vishwakarma Yojana: सरकार ने श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की है। इस योजना में 18 हस्त व्यवसायों को शामिल किया गया है। इसमें कारपेंटर (बढ़ई), नाव बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, सुनार, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले (कुम्हार), मूर्तिकार, राज मिस्त्री, मछली का जाल बनाने वाले, टूल किट निर्माता, पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता कारीगर, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और अन्य खिलौना निर्माता (पारंपरिक), नाई, माला बनाने वाले, धोबी, दर्जी का काम शामिल है। 



विश्वकर्मा योजना के तहत सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल रखने वाले कारीगरों को कई फायदे मिलेंगे। सरकार की तरफ से इस योजना में 18 पारंपरिक कौशल वाले व्यवसायों को शामिल किया है। इससे देशभर में मौजूद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता मिलेगी। आइए जानते हैं कि इस योजना में आवेदन करने के लिए किस कागजातों की जरूरत होती है और कैसे आवेदन करते हैं। 

PM Vishwakarma Yojana: know the document and how to apply and benefits
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : Istock

इस योजना के तहत रियायती ब्याज दर पर बिना गारंटी के दो किस्तों में तीन लाख का लोन दिया जाता है। इस ऋण पर सिर्फ पांच फीसदी ब्याज लगता है। पहली किस्त में एक लाख रुपये और दूसरी किस्त में दो लाख रुपये तक की ऋण सहायता दी जाएगी। ऐसे में अगर आप पात्र हैं, तो आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस योजना में लाभ उठाने के लिए किन कागजों की जरूरत होती है। 


 

PM Vishwakarma Yojana: know the document and how to apply and benefits
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : Istock

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत 

आधार कार्ड 
पैन कार्ड 
आय प्रमाण पत्र 
जाति प्रमाण पत्र 
पहचान पत्र 
निवास प्रमाण पत्र 
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
बैंक पासबुक
वैध मोबाइल नंबर

PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी और भू-सत्यापन कराने के बाद भी नहीं मिली 15वीं किस्त, तो तुरंत करें ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: know the document and how to apply and benefits
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : Istock

जानिए कैसे करें आवेदन

आवेदन के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाएं

होमपेज पर PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana नजर आएगा

यहां पर आप Apply Online ऑप्शन लिंक पर क्लिक करें

यहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके रजिस्टर मोबाइल पर SMS से आएगा

इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म को अच्छे से पढ़कर भरें

इसके बाद भरे फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड कर दें

अब फॉर्म में दर्ज जानकारियों को एक बार फिर जांचकर इसे सब्मिट कर दें

PM Vishwakarma Yojana: इन लोगों को बिना गारंटी तीन लाख का लोन दे रही सरकार, लगेगा सिर्फ इतना ब्याज

 

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: know the document and how to apply and benefits
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : Istock

क्या है विश्वकर्मा योजना? 

सरकार की तरफ से विश्वकर्मा योजना के तहत सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल रखने वाले कारीगरों को कई फायदे दिए जाएंगे। सरकार ने इस योजना में 18 पारंपरिक कौशल वाले व्यवसायों को शामिल किया है। इससे देशभर में मौजूद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed