फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: कौन लोग जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? यहां देखें पात्रता सूची

Thu, 10 Oct 2024 03:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 10 Oct 2024 03:59 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility List in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चलती हैं और इन्हें चलाने का उद्धेश्य सीधा-सीधा ये होता है कि पात्र लोगों को लाभ दिया जा सके। जो लोग जरूरतमंद हैं, आर्थिक रूप से कमजोर हैं या अपना जीवन गरीबी रेखा से नीचे बसर कर रहे हैं आदि। इन सभी लोगों को योजना का लाभ दिया जाता है। अगर आप भी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Eligibility List in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग हैं पात्र?

जो लोग पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं वे योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको पात्रता सूची देखनी होती है अगर आप इस सूची में हैं, तो फिर आप आवेदन कर सकते हैं...

  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • नाव निर्माता हैं जो लोग
  • सुनार
  • अस्त्रकार और मूर्तिकार
  • पत्थर तराशने वाले
  • फिशिंग नेट निर्माता
PM Vishwakarma Yojana Eligibility List in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग मालाकार हैं गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • अगर आप दर्जी
  • ताला बनाने वाले
  • लोहार हैं जो लोग
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो लोग धोबी हैं
  • जो लोग नाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility List in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • जब आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है
  • इसके अलावा लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं जिससे आप टूलकिट खरीद सकें।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility List in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • इन दोनों लाभ के अलावा बतौर लाभार्थी आपको लोन की सुविधा भी दी जाती है। इसमें आप पहले एक लाख रुपये का लोन बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर ले सकते हैं। इसके बाद इस लोन को चुकाने के बाद आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन ले सकते हैं। इस लोन की सुविधा केवल योजना से जुड़े लोगों को ही मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed