Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार समय-समय पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करती है। समय-समय पर जहां पुरानी कई योजनाओं में बदलाव करके उन्हें और बेहतर बनाया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ कई नई योजनाओं को लॉन्च भी किया जाता है। इसी क्रम में सितंबर 2023 में केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लेकर आई।
{"_id":"67b71bb8aa301a52630697ed","slug":"pm-vishwakarma-yojana-eligibility-criteria-pm-vishwakarma-yojana-mein-kaise-registration-karen-2025-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की है: क्या आपको मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की है: क्या आपको मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? ऐसे करें चेक
Fri, 21 Feb 2025 11:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:37 AM IST
सार
पीएम विश्वकर्मा योजना भारत सरकार की एक योजना है जिसका लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को दिया जाता है। आप भी चेक कर सकते हैं कि क्या आपको योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Amar Ujala
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं?
जो लोग पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के लिए पात्र हैं उनकी सूची नीचे दी गई है। आप नीचे पात्रता सूची देख सकते हैं:-
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- फिशिंग नेट निर्माता
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- अगर आप सुनार हैं
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- मालाकार
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
- जो राजमिस्त्री है
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- जो नाव निर्माता हैं
- धोबी और दर्जी
- पत्थर तराशने वाले
- पत्थर तोड़ने वाले
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले
- जो ताला बनाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
- आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां पर आपको लॉगिन करना होता है और फिर आप आवेदन करके योजना से जुड़ सकते हैं
- आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
लाभार्थी बनने के बाद ये लाभ मिलते हैं
- पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है
- लाभार्थी टूलिकट खरीद सके जिसके लिए आपको 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
- आपको पहले एक लाख रुपये का और फिर इसे वापस करने के बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है जो बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है।