फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: लोन के अलावा क्या लाभ मिलते हैं? आवेदन से पहले यहां जान सकते हैं आप

Sat, 28 Sep 2024 06:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 28 Sep 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
pm vishwakarma yojana benefits list check here in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: क्या आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानते हैं? दरअसल, इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और इस योजना को भारत सरकार चलाती है। पिछले साल शुरू हुए इस योजना के जरिए 18 पारंपरिक व्यापारों को लाभ देने का काम किया जाता है इस योजना के जरिेए इन कामों से जुड़े लोगों को उनके काम को और बेहतर करने के लिए और आगे बढ़ने के लिए एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। यही नहीं, इस योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ भी दिए जाते हैं जिसमें लोन भी दिया जाता है। पर क्या आप जानते हैं और कौन से लाभ लाभार्थियों को दिए जाते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस योजना के अंतर्गत और कौन से लाभ मिलते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

pm vishwakarma yojana benefits list check here in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Adobe Stock

कितना लोन मिलता है?

  • दरअसल, जो लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं उन्हें योजना के अंतर्गत पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है। इसके बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का भी प्रावधान है। इस लोन के लिए आपसे कोई गारंटी नहीं ली जाती और सस्ती ब्याज दर पर आपको लोन मुहैया करवाया जाता है।
pm vishwakarma yojana benefits list check here in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Adobe Stock

लाभार्थियों को ये लाभ भी मिलते हैं

  • लोन के अलावा भी पीएम किसान योजना से जुड़े लोगों को कई अन्य लाभ मिलते हैं। इसमें पहला लाभ है योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है
  • इसके अलावा लाभार्थी टूलकिट खरीद सके जिसके लिए उन्हें 15 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm vishwakarma yojana benefits list check here in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग जुड़ सकते हैं इस योजना से?

पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ कौन लोग ले सकते हैं, इसके लिए पात्रता सूची है जिसके मुताबिक...
 

  • जो सुनार हैं या जो फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • राजमिस्त्री हैं, नाव निर्माता हैं, लोहार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
विज्ञापन
pm vishwakarma yojana benefits list check here in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ। - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • जो लोग अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • जो पत्थर तराशने वाले लोग हैं
  • ताला बनाने वाले हैं, नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed