Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम आयुष्मान भारत योजना जैसी ही अनेकों योजनाओं को भारत सरकार चलाती है ताकि हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इसके लिए इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है जिसका संचालन भी केंद्र सरकार ही करती है। इस योजना को पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है ताकि इन व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके। ऐसे में अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले जानना होगा कि क्या आप पात्र हैं या नहीं। साथ ही आप इस खबर में इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
PMVY: पीएम विश्वकर्मा से जुड़ने के बाद क्या मिलते हैं लाभ और कौन है पात्र? यहां जानें सब कुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये लाभ मिल सकते हैं:-
- बात अगर इस योजना से जुड़ने के बाद मिलने वाले लाभों की करें, तो पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिए जाते हैं
- साथ ही लाभार्थियों को इसेंटिव भी दिया जाता है
- आप जब योजना से जुड़ते हैं तो आपको पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर दो लाख रुपये का लोन भी मिल सकता है और वो भी बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दरों पर
- लाभार्थी टूलकिट खरीद सके जिसके लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं।
क्या आप पात्र हैं योजना के लिए?
अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है आपका पात्र होना। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र हैं, वे हैं...
- फिशिंग नेट निर्माता और मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
- और दर्जी हैं
- मालाकार और धोबी हैं
- अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- राजमिस्त्री हैं, नाव निर्माता हैं
- लोहार हैं, जो अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
- जो लोग सुनार हैं
- पत्थर तराशने वाले और पत्थर तोड़ने वाले हैं
- ताला बनाने वाले हैं और नाई हैं
- आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं।