फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: अगर आप भी जुड़ना चाहते हैं इस सरकारी स्कीम से, तो ऐसे करें आवेदन, मिलते हैं ये फायदे

Thu, 14 Mar 2024 06:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Mar 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Apply Process and Benefits List check here
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: आप जब किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं, तो आपको कई तरह के लाभ होते हैं। जैसे- किसी योजना में जरूरत का कोई सामान दिया जाता है, तो किसी योजना में सीधे तौर पर लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे जमा किए जाते हैं। मौजूदा समय में देश में चलने वाली सरकारी योजनाओं से करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। इसी कड़ी में अगर देखेंगे, तो पाएंगे कि एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। इसलिए अगर आप इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको आवेदन करना होगा। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कौन लोग और कैसे पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Apply Process and Benefits List check here
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock

कौन लोग उठा सकते हैं योजना का लाभ?

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 पांरपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है और अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। वहीं जो लोग पात्र हैं, वो ये हैं...

  • मालाकार
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
PM Vishwakarma Yojana Apply Process and Benefits List check here
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Apply Process and Benefits List check here
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock

आवेदन ऐसे कर सकते हैं:-

  • अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
  • यहां पर अधिकारी से मिलें, जो आपकी पात्रता चेक करते हैं और आपके दस्तावेजों को वेरिफाई करते हैं
  • इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Apply Process and Benefits List check here
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock

लाभार्थी बनने के बाद ये लाभ मिलते हैं:-

  • लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 15 हजार रुपये टूलिकट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
  • कौशल एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके लिए रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं और साथ ही इसेंटिव की भी सुविधा है
  • वहीं, बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख और फिर दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed