फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्या आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं? यहां देखें पूरी पात्रता सूची

Thu, 27 Mar 2025 04:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Mar 2025 04:59 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana: अगर आपको भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो जान लें कि इस योजना से सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
pm Vishwakarma Kaushal samman yojana eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: आप जब किसी योजना से जुड़ते हैं तो आपको पहले पात्रता चेक करनी पड़ती है और फिर आप आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद बतौर लाभार्थी आपको उस योजना के लाभ मिलते हैं। जैसे, एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों को इस योजना से जोड़ा जाता है और फिर लाभार्थियों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि कौन लोग इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं। आगे आप पात्रता सूची के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
pm Vishwakarma Kaushal samman yojana eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

कौन जुड़ सकता है योजना से?

इस योजना से सिर्फ वे लोग जुड़ सकते हैं जो 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े हैं। इसके लिए आप नीचे दी गई पात्रता सूची देख सकते हैं क्योंकि अगर आप इस लिस्ट में हैं तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं...

  • जो मालाकार हैं
  • जो धोबी है
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
pm Vishwakarma Kaushal samman yojana eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो नाव निर्माता हैं 
  • जो लोग सुनार हैं
  • जो दर्जी है
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • अगर आप ताला बनाने वाले हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • जो मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm Vishwakarma Kaushal samman yojana eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़कर ये लाभ ले सकते हैं आप

  • सबसे पहले तो लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये मिलते हैं
  • आप टूलकिट खरीद सके जिसके लिए आपको 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है
  • इसमें सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के लोन देने का भी प्रावधान है। जहां आपको पहले एक लाख और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये तक का लोन प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
pm Vishwakarma Kaushal samman yojana eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से

  • योजना में अगर आपको आवेदन करना है तो आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको लॉगिन पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाना है जिसके बाद आप आगे अपनी जानकारी भर आवेदन कर सकते हैं
  • इसके बाद आप योजना से जुड़ सकते हैं और योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed