फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम विश्वकर्मा योजना: जुड़िए इस योजना से और मिलेगा हजारों रुपये का लाभ, जानें कैसे

Wed, 31 Jan 2024 01:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 31 Jan 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Benefits List
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में, अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो फिर आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। सरकार भी इन योजनाओं पर काफी पैसे खर्च करती है, ताकि हर लाभार्थी को लाभ मिल सके। इसी कड़ी में 17 सितंबर 2023 को भारत सरकार ने एक योजना लॉन्च की। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है। ऐसे में अगर आप भी पात्रता की श्रेणी में आते हैं, तो आप भी लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस योजना के बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Benefits List
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ क्या है? - फोटो : Istock

पहले पात्रता जानें:-

  • अगर आप मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाव निर्माता, राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, पत्थर तराशने वाले, लोहार....
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Benefits List
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ क्या है? - फोटो : Istock
  • सुनार, पत्थर तोड़ने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, अस्त्रकार, मूर्तिकार, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग हैं, तो आप योजना के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Benefits List
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ क्या है? - फोटो : istock

मिलते हैं ये लाभ:-

  • योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है
  • योजना से जुड़े लोगों को आधारभूत कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है और फिर रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड मिलता है
  • बिना सिक्योरिटी के पहले एक लाख और फिर 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लोन दिया जाता है
  • वहीं, योजना में इसेंटिव की भी सुविधा है।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Benefits List
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ क्या है? - फोटो : istock

ऐसे करें आवेदन:-

  • आवेदन के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है और वहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर यहां अपने दस्तावेज दें, जिनकी जांच होती है और आपकी पात्रता भी चेक होगी
  • इसके बाद सभी कुछ सही पाए जाने पर आवेदन कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed