फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2024: कल पेश होगा देश का वित्तीय बजट, जानिए इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

Wed, 31 Jan 2024 01:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
Budget 2024: Interesting Facts About Budget Of India
अंतरिम बजट 2024 - फोटो : Istock

कल 1 फरवरी को भारत का अंतरिम बजट पेश होने जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रमुख वित्त योजनाओं को संसद भवन में पेश करेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इस दौरान देशभर में लागू की जाने वाली योजनाओं में आने वाले व्यय को आवंटित किया जाएगा। अपने कार्यकाल में यह निर्मला सीतारमण का छठा बजट होगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। इसी वजह से इस बजट को अंतरिम बजट कहा जा रहा है। हालांकि, पूर्ण बजट आगामी लोकसभा चुनाव के बाद जो नई सरकार बनेगी। उसके द्वारा पेश किया जाएगा। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बजट से जुड़े कुछ रोचक बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Budget 2024: Interesting Facts About Budget Of India
अंतरिम बजट 2024 - फोटो : Social Media

स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर, 1947 को आरके षणमुखम चेट्टी ने पेश किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें के आरके षणमुखम चेट्टी भारत के पहले वित्त मंत्री भी थे। 

Budget 2024: Interesting Facts About Budget Of India
अंतरिम बजट 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में ब्रीफकेस में बजट लाने की परंपरा बीते लंबे समय से चली आ रही थी। इसे साल 2019 में तोड़ा गया। इस साल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक खास तरह के फोल्डर में बजट लेकर आई थी, जिसे लाल रंग के रेशमी कपड़े में लपेटा गया था। इसके ऊपर एक राष्ट्रीय प्रतीक भी था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2024: Interesting Facts About Budget Of India
अंतरिम बजट 2024 - फोटो : PTI

क्या आपको इस बारे में पता है कि आखिर बजट शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बजट शब्द की उत्पत्ति फ्रांसीसी शब्द बुगेट से हुई थी। इसका अर्थ चमड़े की थैली होता है।

विज्ञापन
Budget 2024: Interesting Facts About Budget Of India
अंतरिम बजट 2024 - फोटो : संसद टीवी

साल 2017 में रेल बजट को केंद्रीय बजट में मिला दिया गया था। वहीं जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी देश के एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने बजट को पेश किया। 

Rules Change: 1 फरवरी से बदलने जा रहे ये बड़े नियम, जानिए आप पर क्या होगा असर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed