लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इन्ही में से एक है 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना', जिसके तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराई जाती है। भारत सरकार द्वारा इस योजना के तहत देश की एपीएल, बीपीएल और राशन कार्ड धारक महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन दिया जाता है। दरअसल, इस योजना को लेकर खुद इंडियन ऑयल ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि अभी तक इस योजना के तहत करीब 9 करोड़ लोगों ने फ्री में एलपीजी कनेक्शन का लाभ उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई 2016 को की थी। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको इस योजना के तहत आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।
{"_id":"62171cbb79534203040e0e49","slug":"pm-ujjwala-yojana-free-lpg-connection-is-available-under-this-scheme-how-to-apply-for-pradhan-mantri-ujjwala-yojana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलता है फ्री एलपीजी कनेक्शन, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलता है फ्री एलपीजी कनेक्शन, ऐसे करें आवेदन
Thu, 24 Feb 2022 12:23 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया
- फोटो : i stock
आवेदन की प्रक्रिया
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट pmujjwalayojana.com पर जाना है। इसके बाद यहां डाउनलोड फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करना होगा।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया
- फोटो : i stock
- इसके बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारियां भरनी है। अब इस फॉर्म को एलपीजी केंद्र पर जमा करा दें। इससे साथ आपको कुछ संबंधित दस्तावेजों को भी जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया
- फोटो : i stock
- आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की बाद करें तो आपके पास बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण पत्र, बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक की फोटोकॉपी, राशन कार्ड की फोटोकॉपी होनी चाहिए। दस्तावेज वेरीफाई होने के बाद आपको आसानी से एलपीजी कनेक्शन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया
- फोटो : i stock
- दरअसल, इस योजना में आवेदन के लिए कुछ शर्तें हैं, जैसे आवेदक एक महिला होनी चाहिए, जिसकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। महिला बीपीएल परिवार से होनी चाहिए। इसके साथ ही महिला के पास राशन कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक के परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।