फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM SBY: शानदार है सरकार की यह स्कीम, मात्र 2 रुपये से भी कम कीमत पर मिल रहा 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर

Thu, 11 Jan 2024 12:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 11 Jan 2024 12:05 PM IST
विज्ञापन
PM Suraksha Bima Yojana, Benefits, Registration Process, Premium Amount Check All Details Here
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock

PM Suraksha Bima Yojana: देश में करोड़ों लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि इन गरीब परिवार के मुखिया के साथ अगर कोई अनहोनी हो जाए। ऐसे में परिवार के ऊपर कई तरह के आर्थिक संकट आ जाते हैं। उन्हें आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। इसी को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। इस स्कीम में आप सालाना 20 रुपये (हर महीने 2 रुपये से भी कम) के खर्चे में करीब 2 लाख रुपये के जीवन बीमा कवर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा कवर योजना के बारे में विस्तार से - 

PM Suraksha Bima Yojana, Benefits, Registration Process, Premium Amount Check All Details Here
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत अगर बीमा धारक की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। ऐसे में उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को दो लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। 

PM Suraksha Bima Yojana, Benefits, Registration Process, Premium Amount Check All Details Here
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock

इसके अलावा बीमाधारक अगर पूरी तरह से विकलांग हो जाता है। इस स्थिति में भी उसको दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। वहीं बीमाधारक अगर आंशिक रूप से विकलांग होता है। ऐसे में उसको 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Suraksha Bima Yojana, Benefits, Registration Process, Premium Amount Check All Details Here
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : पिक्साबे

अगर आप प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। इस स्कीम में आवेदन की न्यूनतम आयु 18 साल है। वहीं अधिकतम 70 साल तक की आयु के लोग स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

Indian Railways: भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां एक ही समय में दो जिलों में खड़ी होती हैं ट्रेनें

विज्ञापन
PM Suraksha Bima Yojana, Benefits, Registration Process, Premium Amount Check All Details Here
PM Suraksha Bima Yojana - फोटो : istock

इस स्कीम में बीमा कवर की अवधि एक वर्ष की होती है। यह अवधि 1 जून से लेकर 31 मई तक चलती है। आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर आसानी से इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। स्कीम में प्रीमियम की राशि ऑटो डेबिट के माध्यम से अपने आप कट जाती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed