PM Shram Yogi Mandhan Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए किया है। देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और कामगारों के पास अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए कोई दिशा नहीं होती। ऐसे में उम्र के एक पड़ाव पर आकर उनके कमाई के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं। श्रमिकों और कामगारों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की है। इस योजना में निवेश करके श्रमिक और कामगार हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं -
Shram Yogi Mandhan Yojana: श्रमिकों को सरकार दे रही है सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन