फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना: आपकी बेटी को भी मिल सकते हैं 51 हजार रुपये, आसान शब्दों में यहां जानें कैसे

Fri, 15 Apr 2022 04:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Apr 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
pm shadi shagun yojana online apply and benefits in hindi utility news in hindi
प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

देश में सरकार द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब तबके को लाभ देना है। जहां एक तरफ राज्य सरकारों द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी अपने स्तर पर अलग-अलग राज्यों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। राशन योजना, रोजगार योजना जैसी अन्य योजनाओं के अलावा केंद्र सरकार द्वारा देश की बेटियों के लिए भी एक खास योजना चलाई जाती है जिसका नाम है प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना। इस योजना को देश के अल्पसंख्यक समाज की लड़कियों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसमें आर्थिक लाभ दिया जाता है, ताकि लड़कियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। तो चलिए आपको इस प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि अगर आप एक लड़की हैं तो आप भी इस योजना से जुड़ पाएं। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में जान सकते हैं...

pm shadi shagun yojana online apply and benefits in hindi utility news in hindi
प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

क्या है ये योजना?

  • दरअसल, बात अगर इस पीएम शादी शगुन योजना की करें, तो इसे अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों के लिए शुरू किया गया है और इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शादी से पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को केंद्र सरकार द्वारा 51 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
pm shadi shagun yojana online apply and benefits in hindi utility news in hindi
प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

कब हुई थी शुरुआत?

  • वहीं, बात अगर इस योजना के शुरुआत होने की करें, तो इस योजना की शुरुआत 8 अगस्त 2017 को हुई थी। देश के मुस्लिम समुदाय की लड़कियों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के तहत शादी शगुन योजना का प्रस्ताव रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm shadi shagun yojana online apply and benefits in hindi utility news in hindi
प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

कौन ले सकता है लाभ?

  • शादी शगुन योजना का लाभ ऐसी मुस्लिम लड़कियों को मिलता है, जिन्होंने स्कूली स्तर पर बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल की है। बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक यानी मुस्लिम, इसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय की लड़कियों को दी जाती है।
विज्ञापन
pm shadi shagun yojana online apply and benefits in hindi utility news in hindi
प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

ऐसे ले सकते हैं अधिक जानकारी

  • शादी शगुन योजना के बारे में अधिक जानकारी आप केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय से प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://maef.nic.in/schemes पर भी विजिट कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed