15th Installment of PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है, जिनके जरिए किसानों को आर्थिक मदद के अलावा अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। ऐसे में आज यानी 15 नवंबर 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी 15वीं किस्त जारी करेंगे। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जारी करेंगे 15वीं किस्त, 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जारी होगी 15वीं किस्त
- दरअसल, पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को अब तक 14 किस्त का लाभ मिला चुका है। बीती 27 जुलाई को ये किस्त जारी की गई थी, जिसके बाद आज 15वीं किस्त जारी होगी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को जारी करेंगे।
- इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में स्थित खूंटी जाएंगे और यहां से 15वीं किस्त को डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित करेंगे। इस मौके पर उनके साथ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत, देश के 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 15वीं किस्त DBT के माध्यम से हस्तांतरित कर लाभार्थियों से संवाद करेंगे...
— Narendra Singh Tomar (@nstomar) November 14, 2023
रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक : https://t.co/i7uMRPZT0r#PMKisan15thInstallment #PMKisan pic.twitter.com/XA9FRXw6Zd
इतने मिलेंगे पैसे
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार भी लगभग 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा। इससे पहले 14वीं किस्त में भी लगभग इतने ही किसानों को लाभ दिया गया था। वहीं, लाभार्थियों को किस्त के रूप में 2 हजार रुपये मिलेंगे, जो उनके बैंक खाते में आएंगे।
ऐसे कर पाएंगे चेक:-
- किस्त जारी होने के बाद आपके बैंक खाते में पैसे आए हैं या नहीं, ये चेक करने के लिए आपके पास एक मैसेज आता है जो आपके बैंक की तरफ से होता है। इसमें बताया गया होता है कि आपके बैंक खाते में पैसे आ चुके हैं