PM Kisan 15th Installment Date 2023: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 14वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर में कई किसान लंबे समय से 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार अब खत्म हो चुका है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करेंगे। देश के करोड़ों लाभार्थी किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की इस राशि को डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया जाएगा। देश के केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने खुद अपने ट्विटर एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। इसके अलावा पीएम किसान पोर्टल पर भी इसको लेकर अपडेट जारी हो चुका है। अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
PM Kisan Nidhi Yojana: कल जारी होगी किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त, ये किसान हो जाएंगे लाभ से वंचित
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन