फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की 13वीं किस्त, किसान ऐसे पता करें खाते में पैसे आए हैं या नहीं

Mon, 27 Feb 2023 05:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Released PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Money to Farmers Know How to Check Status
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Released - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Released: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी है। बीते लंबे समय से देशभर के करोड़ों किसान 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार खत्म हो चुका है। देशभर के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसों को ट्रांसफर किया गया। इस दौरान सरकार ने किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ से ज्यादा राशि को ट्रांसफर किया है। भारत सरकार ने पिछली बार नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में 12वीं किस्त के पैसों को जारी किया था। इसके बाद से कई किसान लंबे समय से 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत सरकार किस्त के पैसों को जनवरी माह या फरवरी महीने के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है। 

PM Narendra Modi Released PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Money to Farmers Know How to Check Status
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment Released - फोटो : Istock

हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। आज भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी कर दी है। ऐसे में देशभर के करोड़ों किसान 13वीं किस्त का लाभ पाने के बाद काफी खुश हैं। 

PM Kisan 13th Installment Live: आज प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे 13वीं किस्त, जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ

PM Narendra Modi Released PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Money to Farmers Know How to Check Status
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment Released - फोटो : Istock

ऐसे करें अपने स्टेटस को चेक

मैसेज
आप मैसेज के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त के ट्रांसफर होने के स्टेटस को चेक कर सकते हैं। अगर आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं। इस स्थिति में आपके मोबाइल पर मैसेज आया होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi Released PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Money to Farmers Know How to Check Status
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment Released - फोटो : Istock

पासबुक
आप पासबुक एंट्री कराकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं। पासबुक एंट्री कराते समय उसमें सरकार द्वारा भेजे गए 2 हजार रुपये की एंट्री आ जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है। इस स्थिति में आपके खाते में सरकार ने पैसे नहीं भेजे हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Released PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Money to Farmers Know How to Check Status
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment Released - फोटो : Istock

एटीएम 
आप अपने नजदीकी एटीएम में विजिट करके अपना मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं। मिनी स्टेटमेंट के जरिए आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed