फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM MVY: इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं 6 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन

Sun, 10 Apr 2022 03:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
PM Matritva Vandana Yojana benefits eligibility know all details about this scheme in Hindi
PM Matritva Vandana Yojana - फोटो : istock

PM Matritva Vandana Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार गर्भवती महिलाओं को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2017 में की थी। इस स्कीम को गर्भावस्था सहायता योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। भारत में कई गर्भवती महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। अगर आप भी गर्भवती हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको सेल्फ रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। सेल्फ रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप ऑनलाइन प्रोसेस को फॉलो करके इस योजना में आवेदन कर सकती हैं -

PM Matritva Vandana Yojana benefits eligibility know all details about this scheme in Hindi
PM Matritva Vandana Yojana - फोटो : istock

अगर आप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में आवेदन करना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। उसके बाद आपको होम पेज पर अपने लॉगिन जानकारी को दर्ज करना है।

PM Matritva Vandana Yojana benefits eligibility know all details about this scheme in Hindi
PM Matritva Vandana Yojana - फोटो : istock

लॉगिन करने के बाद आप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में आवेदन कर सकती हैं। इस दौरान आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करके सबमिट के विकल्प का चयन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Matritva Vandana Yojana benefits eligibility know all details about this scheme in Hindi
PM Matritva Vandana Yojana - फोटो : istock

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभ

इस योजना के अंतर्गत मां और बच्चे का ख्याल रखने के लिए सरकार द्वारा 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह वित्तीय सहायता महिलाओं को तीन किस्त के रूप में दी जाती है।

विज्ञापन
PM Matritva Vandana Yojana benefits eligibility know all details about this scheme in Hindi
PM Matritva Vandana Yojana - फोटो : istock

इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं अपने बच्चों की अच्छे ढंग से परवरिश कर सकेंगी। इसके अलावा वे अपनी गर्भावस्था से जुड़ी जरूरी आवश्यकताओं को भी पूरा कर सकेंगी। इस योजना का लाभ सरकारी नौकरी कर रही महिलाएं नहीं उठा सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed