Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Yojana Will the 21st installment release in November 21 kist kab aa sakti hai
{"_id":"68fef1181fad1e073b02dd1c","slug":"pm-kisan-yojana-will-the-21st-installment-release-in-november-21-kist-kab-aa-sakti-hai-2025-10-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: नवंबर के किस सप्ताह में जारी होंगे पैसे? यहां जानें 21वीं किस्त के बारे में लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: नवंबर के किस सप्ताह में जारी होंगे पैसे? यहां जानें 21वीं किस्त के बारे में लेटेस्ट अपडेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 27 Oct 2025 09:42 AM IST
सार
PM Kisan Yojana Ki 21 kist kab aayegi: अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं, तो जाहिर है आपको भी 21वीं किस्त का इंतजार होगा?
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को 21वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Installment Release Date: अगर मौजूदा समय में आप देखेंगे तो पाएंगे कि शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए लोगों को आर्थिक लाभ के अलावा भी कई अन्य तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए भी कई तरह की योजनाएं राज्य सरकारों और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। इसमें सबसे चर्चित योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को ही दिया जाता है। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त सालाना प्राप्त कर सकते हैं। इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब जारी हो सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
किसानों को 21वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
जारी होनी है 21वी किस्त?
पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं। 2 अगस्त 2025 को को 20वीं किस्त जारी की गई थी जिसमें लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ दिया गया और इनके बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे गए। ऐसे में इस बार बारी 21वीं किस्त की है जिसका इंतजार सभी किसानों को है।
3 of 5
किसानों को 21वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 21वीं किस्त के चार महीने का समय नवंबर में हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी सरकार 21वीं किस्त नवंबर में जारी कर सकती है। हालांकि, अभी सरकार की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पर माना जा रहा है कि जल्द ही 21वीं किस्त जारी होने की तारीख की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किसानों को 21वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
क्या चुनाव की वजह से रुकी है किस्त?
जैसा कि सभी को पता है कि बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव है जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। बिहार में पहले चरण के मतदान 6 नवंबर 2025 को होंगे। जबकि, दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर 2025 को होंगे। इसके बाद 14 नवंबर 2025 को बिहार चुनाव का परिणाम आएगा और जो पार्टी जीतेगी फिर वो सरकार बनाने की कवायद शुरू करेगी।
विज्ञापन
5 of 5
किसानों को 21वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
इस हिसाब से माना ये भी जा रहा है कि 14 नवंबर के बाद या बिहार में नई सरकार के गठन के बाद ही सरकार किसानों को 21वीं किस्त की सौगात दे सकती है यानी नंवबर के आखिरी सप्ताह में। हालांकि, अभी आने वाले दिनों में सरकार द्वारा सबकुछ साफ कर दिया जाएगा और किस्त जारी होने की तारीख का एलान कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।