फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi Yojana: यहां जानिए कब और किसे मिल सकती है 15वीं किस्त, कौन रह सकता है वंचित

Tue, 31 Oct 2023 12:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 31 Oct 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 15th Installment Not Eligible Farmers List Check Who Will Receive 15 Kist
PM Kisan Samman Nidhi:15वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Istock

15th Installment of PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार वैसे तो कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, लेकिन किसानों के लिए एक खास योजना इनके द्वारा चलाई जा रही है। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार पात्र किसानों को आर्थिक मदद करती है, जिसमें हर चार महीने में तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये देने का प्रावधान है। ऐसे में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ मिलता है। वहीं, अब तक किसानों को 14 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और इस बार 15वीं किस्त का इंतजार सभी कर रहे हैं, लेकिन क्या सभी किसानों को किस्त के पैसे मिल पाएंगे? तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हैं जिन्हें इस बार 15वीं किस्त मिल पाएगी और किन्हें नहीं...

PM Kisan Samman Nidhi 15th Installment Not Eligible Farmers List Check Who Will Receive 15 Kist
PM Kisan Samman Nidhi:15वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock

किन किसानों को मिल सकती है 15वीं किस्त और किन्हें नहीं, यहां जानें:-

नंबर 1

  • सबसे पहले वो किसान 15वीं किस्त का लाभ ले पाएंगे, जिनका नाम लाभार्थी सूची में है और जिनका नाम इस लिस्ट में नहीं है वो किस्त से वंचित रह सकते हैं। अगर आपने अब तक अपना नाम चेक नहीं किया है, तो आप आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर 'Know your status' पर क्लिक करके पता लगा सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi 15th Installment Not Eligible Farmers List Check Who Will Receive 15 Kist
PM Kisan Samman Nidhi:15वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock

नंबर 2

  • 15वीं किस्त उन किसानों को मिलेगी जो ई-केवाईसी करवाएंगे। नियमों के तहत योजना से जुडे़ प्रत्येक किसान को ये करवाना जरूरी है। जो किसान इसे नहीं करवाएंगे, वो किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। अगर आप चाहें तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, नजदीकी बैंक या खुद किसान पोर्टल के जरिए इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 15th Installment Not Eligible Farmers List Check Who Will Receive 15 Kist
PM Kisan Samman Nidhi:15वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock

नंबर 3

  • जो किसान भू-सत्यापन भी नहीं करवाएंगे, वो भी किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। सरकार ब्लॉक, तहसील स्तर पर ये काम करवा भी रही है। अगर आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है, तो आप भू-सत्यापन जल्द से जल्द करवा लें।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 15th Installment Not Eligible Farmers List Check Who Will Receive 15 Kist
PM Kisan Samman Nidhi:15वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Istock

किस्त कब आ सकती है?

  • सरकार की तरफ से अब तक 15वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 15वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है। किस्त के रूप में किसानों को 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed