फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किन किसानों को नहीं मिलेगा 18वीं किस्त का लाभ? यहां जानें कारण

Tue, 09 Jul 2024 11:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 09 Jul 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: which beneficiaries will not get th benefits of 18th kist
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Kist: केंद्र सरकार कई सारी योजनाओं का संचालन करती है जिनमें आवास देना, मुफ्त इलाज करवाना, मुफ्त राशन मुहैया करवाना, सब्सिडी देने जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं जिनमें आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपका इसके लिए पात्र होना जरूरी है। जैसे- पात्र किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है और हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस बार 18वीं किस्त का लाभ कई किसानों को नहीं मिल सकता है। जी हां, इसके पीछे कुछ कारण हैं जिनके बारे में आपको जानना होगा। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हैं जिनकी किस्त अटक सकती है और इसके पीछे क्या कारण हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana: which beneficiaries will not get th benefits of 18th kist
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त? - फोटो : istock

कब जारी हो सकती है 18वीं किस्त?

  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक पात्र किसानों को 17 किस्त के पैसे मिल चुक हैं और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है। नियमों के तहत अक्तूबर में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर तारीख का एलान नहीं हुआ है।
PM Kisan Yojana: which beneficiaries will not get th benefits of 18th kist
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त? - फोटो : istock

जानें किन किसानों की और क्यों अटक सकती है 18वीं किस्त:-

जो ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे

  • अगर योजना से जुड़े कोई किसान तय समय तक ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे तो उनकी किस्त अटक सकती है। पहले ही विभाग की तरफ से ये साफ किया गया था कि योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ई-केवाईसी करवानी है और नहीं करवाने पर किस्त से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: which beneficiaries will not get th benefits of 18th kist
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त? - फोटो : istock

जिनके आवेदन फॉर्म गलत हैं

  • अगर आपने पीएम किसान योजना में आवेदन किया है और किसी कारण आपके फॉर्म में कोई गलती है। जैसे- जेंडर गलत भरा है, नाम ही गलत है या पते से लकेर कोई और गलत जानकारी दी गई है आदि। ऐसी स्थिति में आपका आवेदन रद्द कर आपको किस्त के लाभ से वंचित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: which beneficiaries will not get th benefits of 18th kist
किन किसानों की अटक सकती है 18वीं किस्त? - फोटो : istock

बैंक खाते की जानकारी

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी सही हो। हालांकि, जिन किसानों की बैंक खाते की जानकारी गलत होगी उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इसका ध्यान रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed