PM Kisan Yojana 22 Kist: भारत सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई जाती है, उनमें से एक योजना बेहद खास है और वो है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों किसान जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। जो किसान इस योजना के लिए पात्र होते हैं, वे इस योजना से जुड़ सकते हैं।
PM Kisan Yojana: सरकार जल्द जारी कर सकती है 22वीं किस्त, लेकिन इन किसानों को नहीं मिलेंगे 2000 रुपये, करें चेक
PM Kisan Yojana 22th Installment: इस बार पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाल: कब जारी होगी 22वीं किस्त?
जवाब: फिलहाल सरकार की तरफ से 22वीं किस्त जारी होनी की तारीख का एलान नहीं किया गया है
पर माना जा रहा है कि जल्द ही तारीख का एलान हो सकता है
माना ये भी जा रहा है कि होली के बाद ही अब 22वीं किस्त जारी हो सकती है
हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
सवाल: किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
जवाब: उन किसानों की अटक सकती है जो इस योजना से गलत तरीके से जुड़े हैं
जो किसान अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से योजना से जुड़े हैं, उनकी पहचान की जा रही है
फिर ऐसे किसानों का आवेदन रद्द करके उन्हें किस्त के लाभ से वंचित रखा जाता है
सवाल: क्या किस्त अटकन के और भी कोई कारण हो सकते हैं
जवाब: हां, बिल्कुल किस्त अटकने का एक कारण ई-केवाईसी का न करवाना या इसे अधूरा छोड़ना भी है
ये योजना का काफी जरूरी काम है, इसलिए किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम करवाना जरूरी होता है
नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट से आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं
सवाल: क्या भू-सत्यापन और आधार लिंकिग करवाना जरूरी नहीं है?
जवाब: बिल्कुल जरूरी है, अगर आपको किस्त का लाभ लेना है तो आपको भू-सत्यापन करवाना होता है
इसमें आपकी खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है
इसी तरह आपको आधार लिंकिंग का काम करवाना भी जरूरी होता है, जो बैंक से किया जाता है