फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: सरकार जल्द जारी कर सकती है 22वीं किस्त, लेकिन इन किसानों को नहीं मिलेंगे 2000 रुपये, करें चेक

Sat, 28 Feb 2026 10:05 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sat, 28 Feb 2026 10:05 AM IST
सार

PM Kisan Yojana 22th Installment: इस बार पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan 22th Installment Date Check Ineligible Farmers List, PM Kisan Ka Paisa Kab Aaega
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किस तारीख को रिलीज हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana 22 Kist: भारत सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई जाती है, उनमें से एक योजना बेहद खास है और वो है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों किसान जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। जो किसान इस योजना के लिए पात्र होते हैं, वे इस योजना से जुड़ सकते हैं।



इस योजना के जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है जिसमें सालाना 6 हजार रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह जाएं। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

PM Kisan 22th Installment Date Check Ineligible Farmers List, PM Kisan Ka Paisa Kab Aaega
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किस तारीख को रिलीज हो सकती है? - फोटो : pmkisan.gov.in

सवाल: कब जारी होगी 22वीं किस्त?
जवाब:
फिलहाल सरकार की तरफ से 22वीं किस्त जारी होनी की तारीख का एलान नहीं किया गया है
पर माना जा रहा है कि जल्द ही तारीख का एलान हो सकता है
माना ये भी जा रहा है कि होली के बाद ही अब 22वीं किस्त जारी हो सकती है
हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है

PM Kisan 22th Installment Date Check Ineligible Farmers List, PM Kisan Ka Paisa Kab Aaega
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किस तारीख को रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
जवाब:
उन किसानों की अटक सकती है जो इस योजना से गलत तरीके से जुड़े हैं
जो किसान अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से योजना से जुड़े हैं, उनकी पहचान की जा रही है
फिर ऐसे किसानों का आवेदन रद्द करके उन्हें किस्त के लाभ से वंचित रखा जाता है

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 22th Installment Date Check Ineligible Farmers List, PM Kisan Ka Paisa Kab Aaega
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किस तारीख को रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: क्या किस्त अटकन के और भी कोई कारण हो सकते हैं
जवाब:
हां, बिल्कुल किस्त अटकने का एक कारण ई-केवाईसी का न करवाना या इसे अधूरा छोड़ना भी है
ये योजना का काफी जरूरी काम है, इसलिए किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम करवाना जरूरी होता है
नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट से आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं

विज्ञापन
PM Kisan 22th Installment Date Check Ineligible Farmers List, PM Kisan Ka Paisa Kab Aaega
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किस तारीख को रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: क्या भू-सत्यापन और आधार लिंकिग करवाना जरूरी नहीं है?
जवाब:
बिल्कुल जरूरी है, अगर आपको किस्त का लाभ लेना है तो आपको भू-सत्यापन करवाना होता है
इसमें आपकी खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है
इसी तरह आपको आधार लिंकिंग का काम करवाना भी जरूरी होता है, जो बैंक से किया जाता है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed