PM Kisan Yojana: बिहार चुनाव का परिणाम लगभग साफ होता नजर आ रहा है जिसमें एनडीए सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। अकेले बीजेपी को 90 प्लस सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, आखिरी परिणाम शाम होते-होते साफ हो जाएगा। वहीं, बिहार में बीजेपी के जीतने की खबर सामन आते ही किसानों के चेहरे खिलने लगे हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि माना जा रहा है कि अब बीजेपी की सरकार मिलते ही यहां पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को सालाना 6 नहीं बल्कि, 9 हजार रुपये मिलेंगे। अब ऐसा क्यों है तो ये जानना जरूरी बन जाता है। यहां बताते चले कि पीएम किसान योजना से मौजूदा समय में देशभर से जुड़े किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। चलिए जानते हैं बिहार के किसानों को कितने पैसे मिल सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
बिहार के किसानों को पीएम किसान योजना में कितने पैसे मिलेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों बिहार के किसानों को सालाना 9 हजार रुपये मिल सकते हैं?
- दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार उन किसानों को सालाना 6 हजार रुपये (2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है) देती है। पर बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान जब एनडीए ने अपना संकल्प पत्र जारी किया तो इसमें कहा गया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों को 6 हजार रुपये सालाना नहीं बल्कि 9 हजार रुपये सालाना मिलेंगे।
3 of 5
बिहार के किसानों को पीएम किसान योजना में कितने पैसे मिलेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
- एनडीए के संकल्प पत्र में किसानों के लिए 'कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' योजना लागू करने का वादा किया गया है। इसमें बताया गया कि किसानों को जो पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त साल भर में देती है। इसके साथ ही बिहार के किसानों के बैंक खाते में 1-1 हजार रुपये अलग से भेजे जाएंगे।
4 of 5
बिहार के किसानों को पीएम किसान योजना में कितने पैसे मिलेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
इतने किसानों को मिलेगा लाभ
- बिहार में पीएम किसान योजना के लगभग 73 लाख से अधिक किसान ऐसे हैं, जो पीएम किसान योजना से जुड़े हैं। ऐसे में अगर एनडीए अपने संकल्प पत्र में किए गए वादे को पूरा करती है, तो फिर किसानों के बैंक खाते में हर किस्त के 2-2 हजार रुपये की जगह 3-3 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
5 of 5
बिहार के किसानों को पीएम किसान योजना में कितने पैसे मिलेंगे?
- फोटो : Amar Ujala
क्या अलग से करना होगा आवेदन?
- जैसा कि संकल्प पत्र में एनडीए की तरफ से कहा गया कि 'कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' के तहत किसानों को अतिरिक्त 3 हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे। पर माना जा रहा है कि इसके लिए किसी किसान को अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। जो किसान पहले से पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें ही ये लाफ किस्त के 2 हजार रुपये के साथ ही दिया जा सकता है। हालांकि, अभी ये वादा पूरा होगा या नहीं, ये एनडीए की सरकार बनने के बाद ही साफ हो पाएगा।