फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आप भी भूल गए ये काम करवाना, तो अटक सकती है 17वीं किस्त

Wed, 10 Apr 2024 10:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 Apr 2024 10:58 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: To avail the benefit of 17th Kist it is necessary to get this work done
क्यों अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को किसानों के लिए चलाया जा रहा है। वहीं, इसमें किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है और इस पैसे को हर चार महीने बाद 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। ऐसे में इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको भी इसका लाभ मिले तो आपके लिए जरूरी है कि आप एक काम पूरा करवा लें। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये काम क्या है...

PM Kisan Yojana: To avail the benefit of 17th Kist it is necessary to get this work done
क्यों अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

कब आ सकती है 17वीं किस्त?

  • बीती 28 फरवरी को 16वीं किस्त जारी हुई, जिसके बाद अब अगली बारी 17वीं किस्त की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 17वीं किस्त लोकसभा चुनाव होने के बाद जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
PM Kisan Yojana: To avail the benefit of 17th Kist it is necessary to get this work done
क्यों अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

ये काम करवाना है जरूरी

  • दरअसल, किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर कोई किसान इस काम को नहीं करवाता है, तो वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है। इसलिए आप भी इस काम को तुरंत करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: To avail the benefit of 17th Kist it is necessary to get this work done
क्यों अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

कैसे करवा सकते हैं?

  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप घर बैठे इस काम को करवा सकते हैं। इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होता है। यहां पर आप ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करके ये काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: To avail the benefit of 17th Kist it is necessary to get this work done
क्यों अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock
  • वहीं, आप ई-केवाईसी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी सेंटर से भी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed