फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जान लीजिए कब आ सकती है 13वीं किस्त, पर इन किसानों के अटक सकते हैं पैसे

Fri, 16 Dec 2022 11:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 Dec 2022 11:53 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Know 13th Installment Release Date Avoid These Mistakes Otherwise Money Can Get Stuck
कब आ सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए देश में वैसे तो कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं। पर इनमें सबसे ज्यादा चर्चित योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जिसे केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाया जाता है। इस किसान योजना के अंदर पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। बात अगर अब तक मिले लाभ की करें, तो किसानों को अब तक 12 किस्त मिल चुकी है और सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में जानेंगे कि 13वीं किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में कब तक आ सकते हैं, लेकिन आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि वो कौन से किसान हैं जिनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Know 13th Installment Release Date Avoid These Mistakes Otherwise Money Can Get Stuck
कब आ सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : Istock

कब आ सकती है 13वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थी जानना चाहते हैं कि 13वीं किस्त कब तक आ सकती है, तो यहां पर ध्यान दें कि अब तक कोई तारीख सामने नहीं आई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर महीने के आखिर तक 13वीं किस्त जारी की जा सकती है।
PM Kisan Yojana Know 13th Installment Release Date Avoid These Mistakes Otherwise Money Can Get Stuck
कब आ सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock

इन किसानों के अटक सकते हैं किस्त के पैसे:-

नंबर 1

  • पीएम किसान योजना से जुड़े उन लाभार्थियों की किस्त अटक सकती है, जिन्होंने अब तक भू-सत्यापन नहीं करवाया है। सरकार की तरफ से ये अनिवार्य है और प्रत्येक लाभार्थी को करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Know 13th Installment Release Date Avoid These Mistakes Otherwise Money Can Get Stuck
कब आ सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock

नंबर 2

  • सरकार की तरफ से काफी पहले ही ये साफ कर दिया गया था कि पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर कोई ये नहीं करवाता है, तो वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Know 13th Installment Release Date Avoid These Mistakes Otherwise Money Can Get Stuck
कब आ सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock

नंबर 3

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और ई-केवाईसी और भू-सत्यापन करवा चुके हैं, तो आप एक बार अपना स्टेटस जरूर चेक करें। अगर आपके स्टेटस में ई-केवाईसी, पात्रता और भू-सत्यापन के आगे या इनमें से किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed