PM Kisan Yojana Update: भारत सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं का संचालन लगातार किया जा रहा है। इन योजनाओं का उद्धेश्य गरीब वर्ग और हर एक जरूरतमंद व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। शहरों से लेकर दूर ग्रामीण इलाकों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया जाता है और पात्र किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। योजना के अंतर्गत हर चार महीने के अंतराल पर किसानों को 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में और कुल 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं। 11 किस्त जारी होने के बाद अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन इससे पहले ये जानना जरूरी है कि कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेंगे 12वीं किस्त के पैसे, चेक करें लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन किसानों को नहीं मिल पाएगा किस्त का लाभ:-
- अगर आप संस्थागत किसान हैं
- अगर आपके पास दो हेक्टेयर तक ऐसी भूमि है, जो कृषि योग्य है
- अगर आपका नाम राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के भूमि अभिलेखों में नाम दर्ज है
- अगर आप केंद्र या राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले कार्यालयों, मंत्रालयों में या फिर किसी विभाग में सेवारत कर्मचारी हैं या सेवानिवृत्त रहे हैं।
- अगर रजिस्ट्रेशन में कोई गलती है
- अगर आधार कार्ड और फॉर्म में नाम गलत या अलग-अलग है।
इन लोगों के भी अटक सकते हैं किस्त के पैसे
- सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी को पहले ही अनिवार्य कर दिया गया था। ऐसे में अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है या आप 31 अगस्त 2022 (आखिर तारीख) तक ये काम नहीं करवाते हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
लिस्ट में लाभार्थी ऐसे अपना नाम चेक कर सकते हैं:-
स्टेप 1
- पहले आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं
- फिर 'फॉर्मर कॉर्नर' का ऑप्शन चुनें
- अब 'बेनिफिशियरी लिस्ट' पर क्लिक करें
स्टेप 2
- इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और अपने गांव की जानकारी दर्ज करनी है
- फिर 'गेट रिपोर्ट' पर क्लिक करते ही आप अपना नाम लाभार्थी वाली सूची में चेक कर सकते हैं।