फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना: अगर नहीं करवाया ये एक काम, तो किसानों की किस्त अटकना तय, जानें कैसे करवाएं

Tue, 23 Jan 2024 10:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Jan 2024 10:22 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Farmers do this work to get the benefit of 16th installment
किन किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों की आर्थक मदद करने के लिए भारत सरकार एक योजना चलाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की, जरूरतमंद और गरीब वर्ग से आने वाले किसानों की मदद की जाती है। जो किसान योजना के लिए पात्र होते हैं उन्हें साल में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन उससे पहले किसानों के लिए एक काम करवाना जरूरी है। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Farmers do this work to get the benefit of 16th installment
किन किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : istock

कब आ सकती है किस्त?

  • दरअसल, बीती 15 नवंबर 2023 को 15वीं किस्त जारी की गई, जिसमें लगभग 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिला। ऐसे में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, जिसकी अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी-मार्च में 16वीं किस्त जारी हो सकती है।
PM Kisan Yojana Farmers do this work to get the benefit of 16th installment
किन किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : istock

ये काम करवाना जरूरी

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए ई-केवाईसी करवाना बेहद जरूरी है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। सरकार के नियमों के मुताबिक, योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Farmers do this work to get the benefit of 16th installment
किन किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : istock

ऐसे करवा सकते हैं

  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इस काम को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर करवा सकते हैं। यहां पर बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी आप करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Farmers do this work to get the benefit of 16th installment
किन किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : istock
  • वहीं, अगर आप चाहें तो आप पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी बैंक जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed